Ashok Gehlot News
बदजुबानी की सियासी होड़ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री बघेल, सीएम गहलोत के लिए बोले अमर्यादित बोल
Politalks.News/Rajasthan. पॉलिटॉक्स न्यूज़ ने हाल ही में अपनी खबर में बताया था कि राजस्थान में भाजपा नेताओं की जुबान इन दिनों जहर उगल रही है. एक के बाद एक विवादित और अमर्यादित बयानों की झड़ी सी लगी हुई है. भारतीय जनता पार्टी में क्या ‘प्रधान’, क्या विधायक और क्या जिला प्रमुख सभी की जुबानें बेलगाम हो चली हैं. लेकिन अब तो प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ-साथ प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले बीजेपी के केंद्रीय नेता भी अनुशाषित मानी जाने वाली पार्टी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. बदजुबानी की सियासी होड़ में शामिल होने वल्लभनगर पहुंचे केंद्रीय न्याय-विधि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रदेश … Read more
बैकफुट पर सरकार: विवादों में आए विवाह रजिस्ट्रेशन संशोधित विधेयक को राज्यपाल से लेंगे वापस- गहलोत
Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान पारित हुए विवाह रजिस्ट्रेशन संशोधित विधेयक के विवादों में आने के बाद गहलोत सरकार इस बिल को वापस लेने का लेने जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बिल को वापस लेने के साफ संकेत दे दिए हैं. अब राज्य सरकार इस संशोधित बिल पर फिर से कानूनी राय लेगी. इसके लिए राज्यपाल के पास भेजे हुए प्रस्ताव को वापस लिया जाएगा. सोमवार को सीएम आवास पर आयोजित हुए बालिका दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात को स्पष्ट किया. आपको बता दें, अभी हाल ही बुलाए गए विधानसभा सत्र के दौरान 17 सितंबर को ही … Read more
प्रदेश में आए बिजली संकट के लिए राजेन्द्र राठौड़ ने मांगा मंत्री कल्ला का इस्तीफा, सरकार पर उठाए सवाल
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गहराते है रहे बिजली संकट पर प्रमुख विपक्षी पार्टी गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ऊर्जा मंत्री बीड़ी कल्ला से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कहा कि त्यौहारी सीजन में विद्युत की मांग सबसे ज्यादा होती है, लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण थर्मल पावर प्लांटों में कोयला आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रदेश में उत्पन्न अभूतपूर्व बिजली संकट की मौजूदा स्थिति के लिए ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला जी को तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे देना चाहिए. बीजेपी नेता एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वक्तव्य जारी कर कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के … Read more
कांग्रेस की परंपरा के खिलाफ है CM गहलोत का अगली बार मुख्यमंत्री बनने वाला बयान- राजेंद्र चौधरी
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान किसी न किसी रूप में बाहर आ ही जाती है. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान की, ‘अगली बार भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और शांति धारीवल को ही चौथी बार यूडीएच मंत्री बनाने का पोर्टफोलियो दूंगा,’ यानी कि यहां सीएम गहलोत ने अगली बार भी खुद के ही मुख्यमंत्री बनने की घोषणा एक तरह से कर दी है. अब सीएम अशोक गहलोत के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक राजेंद्र चौधरी ने पलटवार किया है. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में किसी को भी पहले से मुख्यमंत्री घोषित … Read more
अगले 50 साल मैं कहीं नहीं जाने वाला, सारे अधूरे काम पूरे करूंगा- इशारों में पायलट का एक और पलटवार
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच लम्बे समय से चली आ रही अदावत जगजाहिर है. वर्तमान में कांग्रेस के इन दोनों दिग्गजों के बीच इशारों-इशारों में वार-पलटवार का दाैर जारी है. हाल ही में मुख्यमंत्री गहलोत ने इशारों में बीजेपी के साथ पायलट कैम्प पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘मैं 15-20 साल कहीं नहीं जाने वाला, किसी को दुखी होना हो तो हो.’ इस पर इशारों में ही पलटवार करते पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि, ‘मैं 50 साल तक यहीं रहूंगा, कहीं जाने वाला नहीं हूं, सारे अधूरे काम पूरा करूंगा. दरअसल, गुरुवार काे जयपुर के एक हाेटल में … Read more
गहलोत सरकार फेल, हमारे समय दाम कम-बिजली थी फुल, अब दाम ज्यादा-बिजली गुल: मैडम राजे
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बिजली संकट एक महीने बाद फिर से गहरा गया है. बिजली उत्पादन इकाइयों में महज चार-पांच दिन का कोयला ही शेष रह गया है. जिससे ये हालात बने हैं. बिजली डिमांड और सप्लाई में अंतर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बढ़ गई है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई-कई घंटे तक बिजली गुल हो रही है. चिंता यह है कि नवरात्र, दीपावली जैसे त्यौहारी सीजन में बिजली उपलब्धता भी रखनी होगी. इस पूरे हालात पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि, ‘प्रदेशवासियों को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखना साफ़तौर पर राज्य सरकार का फ़ेल्योर है’. … Read more
कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को कॉलेजों में भी निःशुल्क शिक्षा, DBT के गठन सहित कई फैसलों पर लगी मुहर
Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बुधवार को जनहित में बड़े फैसले लिए हैं. प्रदेश में संचालित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर सलाहकार बोर्ड (DBT) के गठन की मंजूरी दे दी है. प्रदेश के मुख्य सचिव इस बोर्ड के चेयरमैन होंगे. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए 16 करोड़ के के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है. इसके आलावा फूड सेफ्टी डायरेक्ट्रेट बनाने और उसमें 185 पोस्ट क्रिएट करने को भी सीएम गहलोत ने मंजूरी दी है. यही नहीं मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना का दायरा बढ़ाया … Read more
बेनीवाल ने की किसानों को विशेष आर्थिक पैकेज व फसल बीमा योजना की विसंगतियों को दूर करने की मांग
Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर हाल ही में राजस्थान के विभिन्न जिलो में हुई बारिश से किसानों की खेत में खड़ी तथा कटी हुई फसलें चौपट हो जाने पर किसानों को विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की है. सांसद बेनीवाल ने पत्र में कहा कि प्रकृति कि इस मार से अन्नदाताओ के हालात और अधिक दयनीय हो गये हैं. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने पूर्व में सोशल मिडिया के माध्यम से उनके द्वारा की गई उक्त मांग की तरफ भी सीएम गहलोत का ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा कि राजस्थान सरकार ने … Read more
जश्न के पोस्टर्स में पंडितजी की फ़ोटो नहीं होने पर बिफरे सीएम गहलोत के बयान पर राठौड़ का पलटवार
Polktalks.News/Rajasthan. भारत की स्वतंत्रता के 75वें साल में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव के जश्न के लिए जारी पोस्टर्स में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को कथित तौर पर शामिल नहीं करने को लेकर देश भर में सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस के दिग्गजों ने इस पर बीजेपी और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि, ‘पंडित नेहरू के योगदान को कमतर दिखाने के कुप्रयास का खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा और समय आने पर देश मोदी सरकार को सबक सिखाएगा‘. वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक … Read more