रबी की फसल बुवाई के लिए किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली आपूर्ति, सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

रबी की फसल बुवाई के लिए सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद ऊर्जा विभाग की पहली बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के किसानों के हित मे बड़ा निर्णय लिया है. अब प्रदेश के किसानों को रबी की फसल बुवाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित के निर्देश दिए हैं. सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन में फसलों की बुवाई को देखते हुए किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जाए. सीएम ने कहा कि बिजली कंपनियां कर्ज का बोझ कम करने और ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनाएं. सोमवार को … Read more

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन आवंटन सहित गहलोत कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर

img 20211116 wa0300

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को सीएम आवास पर हुई मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी. बैठक में राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 4 एवं डीजल पर 5 रूपए लीटर वैट घटाया तो वहीं बहुप्रतीक्षित कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए निशुल्क भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी गई. इनके आलावा गहलोत कैबिनेट ने कई बड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद अपनी मंजूरी दी है. बैठक के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस को कैबिनेट के फैसलों पर ब्रीफिंग दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में पेट्रोल पर … Read more

किसी अभिनेत्री के बयान पर क्या टिप्पणी करें- गजेंद्र सिंह, पंजाब व फोन टैपिंग मुद्दे पर भी खुलकर बोले शेखावत

img 20211114 wa0136

Politalks.News/Rajasthan. देर शाम बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कंगना रनौत के देश की आजादी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म अभिनेत्री के बयान पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए. तो वहीं बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सीएम गहलोत और उनके ओएसडी लोकेश शर्मा पर जमकर निशाना साधा. गजेंद्र सिंह ने पंजाब में भाजपा को मजबूत बताया तो प्रदेश में हुए उपचुनाव की हार को लेकर बोले किसी गलतफहमी में न रहे गहलोत सरकार. शनिवार शाम को कुछ घण्टों के लिए निजी प्रवास पर बीकानेर पहुंचे … Read more

देर रात प्रशासनिक सर्जरी, गहलोत सरकार ने किए 15 IAS, 7 IPS और 2 RAS के तबादले, देखें सूची

img 20211114 085655

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गहलोत सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को आधी रात के बाद 15 आईएएस, 7 आईपीएस और 2 आरएएस अफसरों में फेरबदल करते हुए ट्रांसफर सूची जारी कर दी. इनमें उदयपुर और जयपुर ग्रामीण सहित चार जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए. वहीं आईपीएस शंकरदत्त शर्मा को अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, आईएएस राजेंद्र भट्‌ट को उदयपुर संभागीय आयुक्त लगाया है. 15 IAS (आईएएस) आईएएस रवि शंकर श्रीवास्तव को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर, आईएएस शिखर अग्रवाल को अध्यक्ष, राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जयपुर, आईएएस विकास सीतारामजी भाले को शासन सचिव, देवस्थान विभाग, … Read more

शुरू हुई मंत्रिमंडल और नियुक्तियों की धुकधुकी, सीएम ने भी दिए संकेत, लेकिन करना पड़ सकता है इंतजार

शुरू हुई मंत्रिमंडल और नियुक्तियों की धुकधुकी

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम गहलोत के साथ ही दिल्ली पहुंचे हैं. प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों की आस लगाए बैठे विधायकों और नेताओं में धुकधुकी शुरू हो गई है. हालांकि मंत्रिमंडल पुनर्गठन और नियुक्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत का यह दौरा प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर लग रहे वैट में कितनी कटौती हो इसे लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंगलवार शाम जोधपुर में सीएम गहलोत ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि राजस्थान में वह भी वैट में कटौती करने जा रहे हैं, लेकिन ये कटौती कितनी होगी यह … Read more

पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करने से सीएम गहलोत ने फिर किया इनकार, मोदी सरकार को दी ये बड़ी सलाह

img 20211107 113317

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र की मोदी सरकार के बाद बीजेपी शाषित राज्यों द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के बाद प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी राज्य का वैट (VAT) कम करने के लिए बीजेपी लगातार दबाव बना रही है. लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य का वैट कम करने से मना करते हुए एक बार फिर से केन्द्र सरकार से मांग की है कि वे तेल कम्पनियों को पाबंद करें ताकि पेट्रोल और डीजल के दामों में रोज-रोज होने वाली वृद्धि पर लगाम लग सके. सीएम गहलोत ने एक बयान में कहा कि अन्यथा पूर्व की भांति 5 राज्यों के चुनाव के बाद कुछ ही दिनों में ऑयल कम्पनियां कीमत बढ़ा … Read more

सियासी गूंज- ‘नेताजी लाख मंत्री बनना चाहें तो क्या होगा, वो ही होगा जो मंजूर-ए-गहलोत होगा…!’

img 20211030 wa0269

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों के मसले को लेकर दो हिंदी फिल्मों के डायलॉग जो आजकल मरुधरा के सियासी गलियारों में गूंज रहे हैं. इनमें पहला है हिंदी फिल्म ‘दामिनी‘ का मशहूर डायलॉग ‘तारीख पे तारीख‘ और दूसरा है ‘मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंज़ूरे ख़ुदा होता है’, लेकिन दूसरे डायलॉग में थोड़ा चेंज है और वह यह कि ‘नेताजी लाख मंत्री बनना चाहें तो क्या होगा, वो ही होगा जो मंजूर-ए-गहलोत होगा.’ ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर ऐसी चर्चाएं आम हो चली हैं. बीते साल गहलोत सरकार पर आए सियासी … Read more

आयरन लेडी को याद कर CM गहलोत ने भाजपा-मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला, दिया ये बड़ा बयान

screenshot 20211031 131017

Politalks.News/Rajasthan. आयरन लेडी के नाम से जाने जानी वाली देश की प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर आयोजित ‘इंदिरा रन फ़ॉर वीमेन‘ रैली के रवानगी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला. सीएम गहलोत ने कहा कि आज जो आधुनिक भारत और आधुनिक राजस्थान दिखाई देता है वो कांग्रेस की देन है. आपको बता दें, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आज सुबह जयपुर के जलेब चौक से निकाली गई ‘इंदिरा रन फॉर वूमन’ और बाइल रैली को सीएमआर से वर्चुअली हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया. इस … Read more

राजस्थान पर्यटन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और मार्केटिंग के साथ CM गहलोत ने दिए ये खास निर्देश

745416 ashok gehlot

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जल जीवन मिशन और पर्यटन विभाग सहित कई योजनाओं की समीक्षा बैठक ली. इस दौरान सीएम गहलोत में कहा कि राजस्थान किले, महल, बावड़ियों जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के साथ ही पुरातत्व, लोकरंग एवं विविध प्राकृतिक सम्पदाओं का खजाना है. यहां कदम-कदम पर पर्यटन की संभावनाएं मौजूद हैं. ऐसे में प्रचार-प्रसार के आधुनिकतम माध्यमों से राजस्थान के पर्यटन की मजबूत ब्रांडिंग कर यहां अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जाए. मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए कि ब्रांडिंग इस तरह हो कि पर्यटकों के मानस पटल पर राजस्थान की अमिट छवि अंकित हो जाए. वहीं जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान … Read more

तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हम पूरी तरह सक्षम, गांव-ढाणी तक अब मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर- CM गहलोत

2323 1 7140087 355x233 m

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित चिकित्सा संस्थानों में एनआईसीयू, पीआईसीयू, आईसीयू, ऑक्सीजन जनरेशन औक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांटस का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिसमें करीब 231.66 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और लगभग 50.61 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का शिलान्यास किया. चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी की भयावह चुनौती को अवसर में बदलते हुए प्रदेश में व्यापक स्तर पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की हैं. … Read more