प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया! महिलाओं को टिकट तो अब छात्राओं को स्मार्ट फोन का वादा

प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल सूबे की जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है. चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय शेष है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ भी इसी उधेड़बुन में हैं कि इस बार बाजी कौन सी पार्टी मारेगी. वर्तमान में बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही आगामी विधानसभा चुनाव पहले के मुकाबले अधिक सरलता से जीतने का दावा करती रही है. तो वहीं ना जाने किस आधार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया हर जगह हर बयान में ये कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पार्टी 400 से ज्यादा … Read more

यूपी में सपा की साइकिल पर सवार हुए राजभर, अखिलेश से मिलकर बोले- अबकी बार भाजपा साफ

समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया है. दोनों पार्टियां 2022 में मिलकर चुनाव लड़ेंगी. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर स्थिति को साफ कर दिया. अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. राजभर ने कहा कि, ‘दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के केवल चार दिन बचे हैं और साथ ही नारा दिया कि अबकी बार, भाजपा साफ’. वहीं समाजवादी पार्टी ने सुभासपा से गठबंधन … Read more

रामनवमी की बधाई दे बुरे फंसे अखिलेश, पिल पड़े भाजपाई बोेले- चुनावी मौसम में आ गए नवेले हिंदू

महानवमी और रामनवमी के फेर में बुरे फंसे 'सुल्तान'!

Politalks.New/Uttarpradesh.  शारदीय नवरात्र का नवां दिन महानवमी के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व पर सभी राजनीतिक नेता जनता को अपने सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था. लेकिन, उन्होंने कंफ्यूजन में एक बड़ा ब्लंडर कर दिया. अब कोई भी ब्लंडर सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बचता थोड़े ही है. ऐसे में अखिलेश यादव को जनता के साथ भाजपा ने भी ट्रोल कर दिया है. मान्यताओं के अनुसार आज महानवमी के दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा-अर्चना होती है. अखिलेश ने आज दे दी रामनवमी की बधाई…फिर किया भूल सुधार दरअसल, अखिलेश यादव … Read more

बाबा मुख्यमंत्री को दो ही चीजें पसंद, ‘एक बुल और दूसरा बुलडोजर’- अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला

अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है. आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी बहुत अहम है. फतेह हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर से ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत की. इसे अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. अपनी ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन हमीरपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक भीड़ बता रही है कि आने वाला समय सपा का है. वहीं अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि आगामी चुनाव में जनता बीजेपी के खिलाफ इतने … Read more

लखीमपुर कांड ने खोले योगी की जीत के दरवाजे! कांग्रेस की अति-सक्रियता से खेमों में बंटा विपक्ष

लखीमपुर कांड ने खोले योगी की जीत के दरवाजे!

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश के लखीमपुर हिंसा कांड में मारे गए 9 लोगों को लेकर भले ही राजनीतिक पार्टियों ने जमकर अपनी रोटियां सेंकी हों,लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि लखीमपुर को लेकर कांग्रेस की अति सक्रियता ने यूपी में विपक्षी एकता की संभावना को ओर खत्म कर दिया है. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि, ‘योगी आदित्यनाथ अब भाजपा को मजे से वापस चुनाव जीतवा देंगे! अब आप सोचेंगे यह हम क्या कह रहे हैं लेकिन यह बिलकुल सियासत के उस सिद्धांत की तरह कि ‘राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वह दिखता नहीं.’ आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि सियासत … Read more

अखिलेश का BJP पर प्रहार- यूपी में जंगलराज सो रही है सरकार, दोषियों को समन के बजाय दे रहे गुलदस्ता

अखिलेश का BJP पर प्रहार

Politalks.News/UttarPradesh. लखीमपुर खीरी हिंसा ने उत्तरप्रदेश की राजनीति को एक अलग ही मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. जहां इस पूरे मामले ने विपक्ष को केंद्र और योगी सरकार को चारों तरफ से घेरने का मौका दे दिया है. तो वहीं विपक्षी दल इस मौके पर अपनी सियासी रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रहे. हालांकि हिंसा के सातवें दिन मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा आशीष आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया. पुलिस द्वारा दिए गए टाइम से दो घंटे पहले ही आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया. वहीं इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख … Read more

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने भरी हुंकार- ‘सरकार बनी तो नहीं होगा बदले की भावना से काम’

सरकार बनी तो नहीं होगा बदले की भावना से काम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव सूबे के तमाम राजनीतिक दलों के लिए नाक का सवाल बना हुआ है. प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता में वापसी के सपने संजोए बैठी है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापसी के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं. अखिलेश यादव पहले ही चुनावी हूंकार भर चुके हैं और 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा ठोक चुके हैं. तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी अब विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय नजर आ रही है. मायावती सत्ता में वापसी की पूरी आस लगाकर बैठी है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इसकी आस कम ही लगती है. हालांकि मायावती चुनाव के लिए हुंकार भर चुकी है और भिन्न … Read more

लखीमपुर मामले में माहौल बना बाजी मार गई प्रियंका, चूके अखिलेश तो डैमेज के बावजूद भाजपा खुश!

कांग्रेस को मिली 'संजीवनी', क्या मिलेंगे वोट भी?

Politalks.News/Uttarpradesh. लखीमपुर की घटना ने उत्तरप्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख विपक्षी दल इसका सियासी फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं. घटना के तुरंत बाद सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर हमलावर दिखाई दिए लेकिन जहां तक सियासी बढ़त बात है तो निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी ने इसमें बाजी मार ली. लखीमपुर खीरी में रविवार को भाजपा नेताओं के काफिल की कार से किसानों के कुचले जाने और फिर हिंसा में 4 अन्य लोगों के मारे जाने के मुद्दे को कांग्रेस हथियार बनाया है. यही नहीं इस मामले ने अब तक कमजोर दिख रही कांग्रेस को एक तरह … Read more

प्रियंका ने पूछा- मैं 30 घंटे से हिरासत में, कब गिरफ्तार होगा मंत्री पुत्र? तो अखिलेश ने भी कसा तंज

कब गिरफ्तार होगा अन्नदाता को कुचलने वाला?- प्रियंका

Politalks.News/Uttarpradesh.  यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की हत्या के बाद पर राजनीति उबाल मार रही है. कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी समेत लगभग सभी विपक्षी दल राज्य और केंद्र की सरकार पर हमलावर है. घटना भले ही लखीमपुर खीरी में हुई, लेकिन असर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक है. क्योंकि यहां चार किसानों समेत 9लोगो की मौत हुई है. हाउस अरेस्ट AICC की महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा कि, ‘मैं 30 घंटे से हिरासत में हूं, लेकिन कब गिरफ्तार होगा मंत्री पुत्र? साथ ही लखनऊ दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी से लखीमपुर आने का आग्रह किया है. साथ ही उनके सहयोगी ने बताया कि प्रियंका … Read more

‘बाइस साइकिल’ कार्टून से अखिलेश पर भाजपा का कटाक्ष, भड़की सपा बोली-जनता बनाएगी इनका…

सपा-भाजपा के बीच कार्टून वॉर

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के लिए जहां आगामी चुनाव नाक का सवाल बन बैठा है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी सत्ता में वापसी के लिए आतुर है. दोनों ही पार्टियों के बीच अब जुबानी जंग तेज हो चली है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ‘अब्बाजान’ के बाद ‘बुआ-बबुआ’ जैसे शब्द चर्चाओं में हैं. कानपुर और उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘जब गलत लोग चुने जाते हैं तब गरीबों का राशन सैफई खानदान के पास पहुंच जाता है लेकिन हमारी … Read more