जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार गर्माता जा रहा है, इस मामले में एक पॉडकास्ट के दौरान किए गए अपने पुराने दावे पर सफाई देते हुए स्वतंत्र भारद्वाज ने दिया बड़ा बयान, कहा- लोग जिस घटना को हमला बता रहे हैं, वह वास्तव में आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था, अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी हत्या हो सकती थी, मेरे पास हैं वीडियो सबूत, मुझे 10-15 लोगों ने घेर लिया था, जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर पर चोट लग गई, दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी, अभी भी जांच चल रही है और मैं कर रहा हूं पूरा सहयोग, राहुल गांधी और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा पॉडकास्ट क्लिप नकली है, जो लोग कह रहे हैं कि मुझे कपिल मिश्रा के प्रभाव के कारण छोड़ा गया, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान मेरे भाइयों की तरह हैं, लोगों को समझना चाहिए कि क्या बात व्यंग्य में कही गई थी
स्वतंत्र भारद्वाज, जंतर-मंतर मारपीट मामला, CJP विरोध प्रदर्शन, निशु आजाद, संजय कुमार, स्वतंत्र भारद्वाज बयान, दिल्ली पुलिस, राहुल गांधी, पॉडकास्ट क्लिप विवाद, कपिल मिश्रा, चिराग पासवान, जंतर-मंतर विवाद, self defense claim, Delhi news, political news











