राजस्थान निकाय चुनाव के बीच नामांकन वापसी के अंतिम दिन बाड़मेर में देखने को मिला बड़ा सियासी बवाल, जहां वार्ड नंबर 43 से RLP प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के मुद्दे पर BJP और RLP कार्यकर्ता आ गए आमने-सामने, SDM कार्यालय के बाहर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मची, मामला बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करना पड़ा,वही BJP का कहना है कि RLP प्रत्याशी अपनी इच्छा से नामांकन वापस लेने आया था, जबकि RLP नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में प्रत्याशी पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, अब इस विवाद ने निकाय चुनाव की सियासत को और कर दिया गर्म, नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अब राजस्थान में चुनावी मुकाबलों की तस्वीर साफ होने लगी है और बाड़मेर की यह घटना चुनावी घमासान के बीच राजनीतिक तनाव का बड़ा उदाहरण बनकर आई सामने











