राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नगरीय निकाय चुनाव के बीच पार्टी के भीतर बगावत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा संदेश, टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में कई जगह नाराजगी और विरोध के स्वर सामने आने के बीच डोटासरा ने साफ कर दिया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, इसके साथ ही पीसीसी चीफ डोटासरा ने बागियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा - लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया है कि वे बागी बनकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में न उतरें, यदि कोई व्यक्ति चुनाव लड़ता है तो यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन पार्टी में जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है, यदि कोई पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहा है, तो पार्टी की अनुशासन समिति उसके खिलाफ करेगी सख्त कार्रवाई, डोटासरा ने आगे कहा- इस बार निकाय चुनाव में सभी नेताओं ने मिलकर किया है काम और पार्टी में बड़ी संख्या में टिकटों का वितरण किया गया, कार्यकर्ताओं में इस बार सबसे ज्यादा जोश और उत्साह है, इस चुनाव में सबसे ज्यादा टिकटों का बंटवारा भी हमने ही किया है, इसलिए प्रत्याशी भी कांग्रेस पार्टी के ही जीतकर आएंगे और सबसे ज्यादा बोर्ड भी कांग्रेस पार्टी के ही बनेंगे
बागियों को डोटासरा की दो टूक! पार्टी के खिलाफ लड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस के बागियों को डोटासरा की चेतावनी, पार्टी के खिलाफ लड़े तो होगी सख्त कार्रवाई









