PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

हनुमानगढ़ के धान किसानों का मुद्दा लेकर अशोक गहलोत से मिले बलकौर सिंह ढिल्लों, रखी ये बड़ी मांग

03 सितंबर 2026
साझा करें:
हनुमानगढ़ के धान किसानों का मुद्दा लेकर अशोक गहलोत से मिले बलकौर सिंह ढिल्लों, रखी ये बड़ी मांग

हनुमानगढ़ के धान किसानों की चिंता लेकर अशोक गहलोत से मिले बलकौर सिंह ढिल्लों, की ये बड़ी मांग

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के धान उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेता बलकौर सिंह ढिल्लों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, इस दौरान किसान नेता  बलकौर सिंह ढिल्लों ने  आगामी धान खरीद सीजन से पहले किसानों की चिंताओं से अवगत कराया, ढिल्लों ने बताया कि हनुमानगढ़ राजस्थान का प्रमुख कृषि क्षेत्र है, जहां टिब्बी, संगरिया, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ तहसीलों में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती पर निर्भर हैं और आगामी खरीद सीजन को लेकर किसानों के मन में सरकारी खरीद व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है, वही उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते पर्याप्त सरकारी खरीद केंद्र स्थापित नहीं किए गए और धान की खरीद सुचारू रूप से सुनिश्चित नहीं हुई तो किसानों को अपनी मेहनत की फसल मजबूरी में कम दामों पर बेचनी पड़ सकती है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, किसान नेता ने अशोक गहलोत से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए वर्तमान राजस्थान सरकार पर राजनीतिक और जनहित का दबाव बनाएं तथा चारों तहसीलों में पर्याप्त संख्या में सरकारी खरीद केंद्र खुलवाने, समयबद्ध और पारदर्शी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों की पूरी उपज को निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को मजबूती से सरकार के सामने रखें, इसके साथ ही बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, फसल की तुलाई, उठाव और किसानों को समय पर भुगतान की व्यवस्था सुचारू कराने के लिए संबंधित केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की भी मांग की गई, बलकौर सिंह ढिल्लों ने कहा-  हनुमानगढ़ के किसान देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और उनकी फसल की सरकारी खरीद सुनिश्चित करना केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि किसानों के सम्मान और अधिकार से भी जुड़ा हुआ विषय है, उन्होंने उम्मीद जताई कि अशोक गहलोत किसानों की इस गंभीर समस्या में हस्तक्षेप कर सरकार के समक्ष हनुमानगढ़ जिले के धान उत्पादक किसानों की आवाज मजबूती से उठाएंगे 


Hanumangarh News, Rajasthan Farmers News, Balkour Singh Dhillon News, Ashok Gehlot News, Hanumangarh Paddy Farmers, Paddy Procurement Rajasthan, Rajasthan Politics, Rajasthan Agriculture News, Dhan Kharid Kendra, MSP News, Tibbi Farmers, Sangaria Farmers, Pilibanga Farmers, Hanumangarh Farmers, Rajasthan Latest News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal