राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, निकाय चुनाव 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, AAP ने राजस्थान के शहरों को भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और प्रदूषण से मुक्त करने का दावा करते हुए स्थानीय निकायों में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने का किया वादा, पार्टी ने शहरों में मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने, स्वच्छ हवा और पानी की व्यवस्था, प्राथमिक शिक्षा में सुधार, आधुनिक और डिजिटल सुविधाओं, स्किल डेवलपमेंट, सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और कचरे का उसी दिन निस्तारण करने जैसे कई बड़े वादे किए, इसके साथ ही खुले बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने, सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने, ट्रैफिक और जाम की समस्या कम करने तथा निर्माण अनुमति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर भी दिया जोर, वही AAP नेताओं ने आरोप लगते हुए कहा- स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के कारण जनता को नहीं मिल पा रही हैं मूलभूत सुविधाएं, पार्टी को मौका मिलने पर भ्रष्टाचार मुक्त निकाय प्रशासन का मॉडल तैयार किया जाएगा, पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा के बीच कथित राजनीतिक मिलीभगत पर भी निशाना साधते हुए कहा- AAP राजस्थान में जनता के सामने एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक मंच के रूप में निकाय चुनाव मैदान में उतरेगी .
निकाय चुनाव को लेकर CM भजनलाल ने जारी किया ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’, किए ये बड़े ऐलान










