Ram Mandir CEO News: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिला उसका पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट की अहम बैठक में उनके नाम पर सहमति बनने के बाद लिया गया यह फैसला, जिसे राम मंदिर के प्रशासन और प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर बनाने की दिशा में माना जा रहा है बड़ा कदम, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के बेहद अनुभवी अधिकारियों में रहे हैं और हाल ही में वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सैन्य अभियानों के दौरान भी थे अहम भूमिका में, अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और अब राम मंदिर ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में मंदिर परिसर के प्रशासनिक प्रबंधन, व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे, राम मंदिर के इतिहास में पहली बार CEO की नियुक्ति को लेकर इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है
कौन हैं एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा?
भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा देश के बेहद अनुभवी और चर्चित सैन्य अधिकारियों में शामिल रहे हैं. करीब 38 वर्षों से अधिक के शानदार सैन्य करियर में उन्होंने 3,000 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी और फाइटर कॉम्बैट लीडर व एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं. 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन पाने वाले मिश्रा ने वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी सेवाएं दीं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभालने को लेकर भी चर्चा में रहे. इससे पहले वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में ऑपरेशंस तथा डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइजेशन और ट्रेनिंग से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. कारगिल युद्ध के शुरुआती दौर में वह उस टीम का हिस्सा भी रहे, जिसने मिराज-2000 विमान पर लेजर-गाइडेड बमों को ऑपरेशनल बनाने में भूमिका निभाई थी. अब इतने लंबे और अहम सैन्य अनुभव के बाद उन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है, जहां उनके कंधों पर राम मंदिर के प्रशासन और व्यवस्थाओं को नई दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी
Ram Mandir CEO, Ram Mandir First CEO, Jitendra Mishra, Air Marshal Jitendra Mishra, Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust, Ram Mandir Trust, Ayodhya Ram Mandir News, Operation Sindoor, Operation Sindoor Air Marshal Jitendra Mishra, Indian Air Force, Retired Air Marshal Jitendra Mishra, Ram Mandir Latest News, Ayodhya News, Ram Mandir CEO Appointment, राम मंदिर CEO, राम मंदिर के पहले CEO, जीतेंद्र मिश्रा, एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या राम मंदिर, ऑपरेशन सिंदूर, राम मंदिर की बड़ी खबर










