बीकानेर कांग्रेस में निकाय चुनाव से पहले अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, वार्ड नंबर-50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला आया सामने, मिली जानकारी के अनुसार मदन गोपाल मेघवाल कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न दगा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के लिए गए थे, इसी दौरान कुछ युवाओं ने पहले मदन गोपाल का मुंह मीठा करवाया और फिर उन्हें एक साइड में बुलाया, बहुत आराम से बातें करते हुए अचानक से "टिकट चोर, टिकट चोर" के नारे लगाते हुए उनके साथ ताबड़तोड़ मारपीट कर डाली, वही मदन गोपाल ने आरोप लगाया है कि दीपक अरोड़ा के बेटे ने उनसे बदसलूकी की, उन्होंने कहा- आरोपी ने उन्हें अंकल कहकर अलग बुलाया और फिर हमला कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला मौके पर पहुंचे, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है, जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिस व्यक्ति ने एक दिन पहले उनका समर्थन किया था, उसी ने अगले दिन उनके साथ ऐसी हरकत की, घटना ने निकाय चुनाव से पहले बीकानेर कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान और गुटबाजी को भी कर दिया उजागर, अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजर है पार्टी नेतृत्व की कार्रवाई पर
‘टिकट चोर-टिकट चोर’ के नारे, फिर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट! निकाय चुनाव से पहले बीकानेर में बड़ा बवाल

‘टिकट चोर-टिकट चोर’ के नारे, फिर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट! निकाय चुनाव से पहले बीकानेर में बड़ा बवाल
Bikaner Congress News, Bikaner Politics, Bikaner Nikay Chunav, Rajasthan Nikay Chunav 2026, Madan Gopal Meghwal, Madan Meghwal Bikaner, Congress District President Beaten, Bikaner Congress Fight, Congress Ticket Controversy, Deepak Arora, Bikaner Ward 50, Bikaner Local Body Election, Rajasthan Politics, Rajasthan Congress, Rajasthan Political News, बीकानेर कांग्रेस, बीकानेर निकाय चुनाव, मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट, टिकट चोर नारे, कांग्रेस में बवाल, राजस्थान राजनीति








