PoliTalks News
बायोग्राफी

इमरान मसूद की जीवनी | Imran Masood Biography in Hindi

02 सितंबर 2026
साझा करें:
इमरान मसूद की जीवनी | Imran Masood Biography in Hindi

Imran Masood Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको इमरान मसूद जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


इमरान मसूद की जीवनी (Imran Masood Biography in Hindi)

Imran Masood Latest News  - इमरान मसूद उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वे राज्य के सहारनपुर सीट से जीतकर पहली बार सांसद बने है. सहारनपुर क्षेत्र से अपनी राजनीतिक पहचान बनाने वाले मसूद ने स्थानीय निकाय से लेकर विधानसभा और बाद में संसद तक का सफर तय किया है. दो दशक पहले राजनीति की शुरुआत सहारनपुर नगर निगम के अध्यक्ष बनने के साथ करने वाले इमरान उत्तर प्रदेश में विधायक भी रह चुके है. कांग्रेस नेता मसूद अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं. इतना ही नहीं, उनपर कई आपराधिक मुकदमें भी लंबित हैं. इस लेख में हम आपको इमरान मसूद के जीवन परिचय (Imran Masood Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

इमरान मसूद जन्म और परिवार (Imran Masood Birth & Family)

इमरान मसूद (Imran Masood) का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम राशिद मसूद (Rashid Masood) और माता का नाम मृत नजमा मसूद (Late Najma Masood) हैं.

इमरान मसूद का विवाह साहिमा मसूद (Sahima Masood) से हुआ था. उनके तीन बेटियां है.

इमरान मसूद मुस्लिम है.

उनपर 8 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info – 2024)

स्थायी पता : अंबाला रोड, कुतुब शेर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश - 247001

Mob. 6397055008

इमरान मसूद की शिक्षा (Imran Masood Education)

इमरान मसूद ने वर्ष 1996 में एमबीएस कॉलेज, बालोतरा से स्नातक (बीए) किया.

इमरान मसूद राजनीतिक करियर (Imran Masood Political Career)

इमरान मसूद के राजनीतिक करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की एक स्थानीय नेता के तौर पर हुई. वर्ष 2006 में मसूद सहारनपुर नगर निगम के अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद वर्ष 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी के जगदीश सिंह राणा को 3,683 मतों के अंतर से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे. इमरान मसूद को 43,835 वोट मिले, जबकि जगदीश सिंह राणा को 40,152 मत प्राप्त हुए. वे वर्ष 2007 से 2012 तक राज्य में विधायक रहे. 2008 के परिसीमन लागू होने के बाद इस विधानसभा सीट का अस्तित्व समाप्त हो गया.

वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इमरान मसूद ने नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के धर्म सिंह सैनी से हार गए. इसके बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें सहारनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया और 4,07,909 मत लाकर वे दूसरे स्थान पर रहे. 2014 के चुनाव में सहारनपुर से भाजपा के राघव लखनपाल की जीत हुई थी. लोकसभा चुनाव में हार के बाद मसूद को 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से नकुड़ विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया, पर इस बार फिर से भाजपा के धर्म सिंह सैनी से हार मिली. इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें फिर से सहारनपुर से उम्मीदवार बनाया. जहाँ चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के हाजी फजलुर रहमान ने 5,14,139 वोट हासिल कर जीत दर्ज की तो, वही भाजपा के राघव लखनपाल 4,91,722 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि इमरान मसूद को 2,07,068 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे.

लंबे समय से कांग्रेस में रहकर लगातार मिलती हार के दंश से परेशान इमरान मसूद ने 2022 में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए, लेकिन बाद में उसी वर्ष मसूद ने समाजवादी पार्टी भी छोड़ दिया और फिर बहुजन समाज पार्टी में चले गए. मायावती की पार्टी बसपा, पार्टी के बनाए नियमो के प्रति बहुत ही सख्त रही हैं. पार्टी गतिविधि नियम के उलंघन के कारण अगस्त 2023 में बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. इसके बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की.

16वीं और 17वीं लोकसभा चुनाव में सहारनपुर से लगातार मिली हार के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में भी टिकट दिया और वे जीत गए. चूँकि 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने सपा के साथ मिलकर लड़ा था, इसलिए उन्हें चुनाव में आसान जीत हासिल हो गई. भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल को 64,542 वोटों के अंतर से पराजित कर पहली बार वे सांसद बने. इस चुनाव में इमरान मसूद को कुल 5,47,967 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राघव लखनपाल को 4,83,425 मत हासिल हुए. वर्तमान में, इमरान मसूद उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं.

इमरान मसूद की संपत्ति (Imran Masood Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार इमरान मसूद की कुल संपत्ति 5.55 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको इमरान मसूद जीवनी (Imran Masood Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal