PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘राहुल को पप्पू, मुझे बदनाम करने की कोशिश…’- Disha Salian Case पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान

03 सितंबर 2026
साझा करें:
‘राहुल को पप्पू, मुझे बदनाम करने की कोशिश…’- Disha Salian Case पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान

दिशा सालियान केस में FIR के आदेश पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- मेरा कोई लेना-देना नहीं!

Aaditya Thackeray big statement: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा CBI को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए जाने के बाद शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते देते हुए साफ कहा कि इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने इस विषय पर कभी कुछ सोचा तक नहीं, आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा- इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है और मैंने इस बारे में सोचा भी नहीं है, मैं इस पर जवाब क्यों दूं? भाजपा हर किसी को बदनाम करने की कोशिश करती है, उन्होंने सालों तक राहुल गांधी को 'पप्पू' बनाने की कोशिश की है, उन्होंने पिछले 6 सालों से मुझे बदनाम करने की कोशिश की, जो कोई भी भाजपा को चुभता है, उन्हें उससे परेशानी होती है, जैसा कि मैंने कहा, जब किसी चीज़ से आपका कोई लेना-देना न हो, तो उस पर क्यों बोलें या उसे कोई महत्व क्यों दें? यही मेरा स्टैंड है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal