PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

निकाय चुनाव के बीच BJP प्रत्याशी 2 दिन से लापता! प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठी

04 सितंबर 2026
साझा करें:
निकाय चुनाव के बीच BJP प्रत्याशी 2 दिन से लापता! प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठी

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP प्रत्याशी बुधराम चौधरी 2 दिन से लापता, कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर

राजस्थान में निकाय चुनाव से जुडी बड़ी खबर, निकाय चुनाव के बीच कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 में बीजेपी प्रत्याशी बुधराम चौधरी दो दिनों से बताये जा रहे लापता,  बुधराम 1 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल भी आ रहा बंद,  परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए कई टीमें की हैं गठित और CCTV फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी की जा रही है तलाश, वहीं, हैरानी की बात यह रही कि अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी का कोई सुराग नहीं मिलने पर वार्ड 32 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देवी अपने पति और बेटे के साथ प्रागपुरा थाने पहुंचीं और बुधराम को जल्द सकुशल तलाशने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं,  इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर भी थाने पहुंचे और पुलिस से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की, चुनावी माहौल के बीच बीजेपी प्रत्याशी के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं, वही डीएसपी उमेश निठारवाल ने जानकारी देते हुए कहा- भांकरी निवासी राहुल की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है कि उनके पिता 1 सितंबर से हैं लापता,  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 टीमें गठित कर सर्च अभियान शुरू किया


Rajasthan News, Rajasthan Nikay Chunav, BJP, Congress, Budhram Chaudhary, Pragpura, Kotputli Behror, Local Body Election, Rajasthan Politics, PoliTalks News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal