PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘लोकतंत्र बचा कहां है?’- निशु आज़ाद मामले पर विनोद जाखड़ का सरकार पर तीखा हमला

04 सितंबर 2026
साझा करें:
‘लोकतंत्र बचा कहां है?’- निशु आज़ाद मामले पर विनोद जाखड़ का सरकार पर तीखा हमला

निशु आज़ाद मामले में विनोद जाखड़ का बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र बचा कहां है?

CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद से जुड़े मामले पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा- जंतर-मंतर पर जो आंदोलन चल रहा था, निशु उस आंदोलन का हिस्सा थीं, इस देश में पेपर लीक के खिलाफ तमाम छात्रों की नाराजगी थी और वो अपने पिता के सामने आती हैं तभी भाजपा समर्थित कार्यकर्ता उनके पिता का सिर फोड़ता है, खुलेआम मीडिया के सामने ये कहता है कि कैसे उस पर कोई FIR दर्ज नहीं हुई और स्वीकार करता है कि FIR होनी चाहिए थी वे(निशु आजाद) FIR दर्ज करवाने के लिए भी जब दर-बदर ठोकर खा रही हैं, तो इस देश के अंदर लोकतंत्र बचा कहां है? जवाबदेही बची कहां है? राहुल गांधी पहले दिन से निशु और उनके परिवार के साथ खड़े हैं, हम उनकी लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ेंगे, बता दें नीशू आजाद के पिता संजय कुमार से जंतर-मंतर पर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है जारी, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal