PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

तो क्या अब ममता बनर्जी होगी गिरफ्तार? देशद्रोह का केस हुआ दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

04 जून 2026
साझा करें:
तो क्या अब ममता बनर्जी होगी गिरफ्तार? देशद्रोह का केस हुआ दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Tmc I Bengal Politics I 

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढती जा रही मुश्किलें, अब ममता के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाना में दर्ज हुई शिकायत, ममता बनर्जी की अविलंब गिरफ्तारी के लिए शिकायतकर्ता वकील रिंकी सिंह चटर्जी ने आठ जून को कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का किया दावा, शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी ने गत दो जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर विरोध प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की हत्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाया है गंभीर आरोप, बनर्जी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दावा किया कि गृह मंत्रालय के आदेश पर संगठित ढंग से बांग्लादेश में हत्याकांड को दिया गया है अंजाम, ऐसे झूठे आरोप लगाकर वह भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ा रही हैं तनाव, बल्कि वैश्विक स्तर पर देश की छवि को पहुंचा रही हैं नुकसान,   उनके इस बयान से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा भी पड़ गई है खतरे में, रिंकी सिंह चटर्जी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने पद पर रहते हुए देश की गोपनीयता बनाए रखने की ली थी शपथ, लेकिन पद रहते हुए भी और पद जाने के बाद भी वह कट्टरपंथी तत्वों को भड़काने का कर रही हैं काम, शिकायत के बाद सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाना में ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत शिकायत हुई  दर्ज 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal