PoliTalks News
बायोग्राफी

नवीन जैन की जीवनी | Naveen Jain Biography in Hindi

04 जून 2026
साझा करें:
नवीन जैन की जीवनी | Naveen Jain Biography in Hindi

Naveen Jain Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको नवीन जैन जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


नवीन जैन की जीवनी (Naveen Jain Biography in Hindi)

Naveen Jain Latest News - नवीन जैन उत्तर प्रदेश भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं. राष्ट्रहित और हिंदुत्व के पक्ष में अपने दिए गए बयान के कारण एक राज्यसभा सांसद होने के बावजूद वे मेनस्ट्रीम मीडिया की हैडलाइन बने रहें हैं. ताजनगरी आगरा से भाजपा के टिकट पर तीन बार आगरा के पार्षद और एक बार उप-महापौर के लिए चुने जाने वाले जैन 441 करोड़ की संपत्ति के साथ राज्य के सबसे धनी सांसदों में भी गिने जाते हैं. हालांकि राज्य में उनसे भी अधिक धनवान राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें कपिल सिब्बल और जया बच्चन के नाम आते हैं. वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगरा आगमन पर उन्होंने चांदी से बनी 'आगरा शहर की चाबी' भेंट करके उनका ऐतिहासिक स्वागत किया था. पेशे से व्यापारी रहें जैन न केवल पैसे से बल्कि सांगठनिक कौशल और भविष्य की सूझ-बूझ वाली सोच से भी धनी हैं और इसी कारण से यूपी भाजपा में उनका कद हमेशा बड़ा रहा है. वे उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. लंबे समय तक संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने फरवरी, 2024 में उन्हें देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश से अपना उम्मीदवार बनाया, जहाँ वे जीतकर संसद पहुंचे. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2030 तक है.  इस लेख में हम आपको नवीन जैन के जीवन परिचय (Naveen Jain Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नवीन जैन जन्म और परिवार (Naveen Jain Birth & Family)

नवीन जैन (Naveen Jain) का जन्म 20 फरवरी 1962 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री नेमीचंद जैन (Late Shri Nemichand Jain) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती प्रेमवती देवी जैन (Late Shrimati Premwati Devi Jain) हैं.

उनका विवाह 6 दिसंबर 1985 को श्रीमती रेनू जैन (Shrimati Renu Jain) से हुआ. उनकी चार संतानें हैं, जिनमें एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं.

नवीन जैन धर्म से जैन (हिन्दू) हैं.

नवीन जैन पर 2 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info- 2024)

स्थायी पता :डी-53, कमला नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश 282005 दूरभाष- 9837072895, 8923579406

वर्तमान पता : डी-5/7, वसंत विहार, नई दिल्ली-110057 फोन -9837072895

नवीन जैन की शिक्षा (Naveen Jain Education)

नवीन जैन ने डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश से बीए किया.

नवीन जैन राजनीतिक करियर (Naveen Jain Political Career)

नवीन जैन की राजनीतिक यात्रा अस्सी के दशक से शुरू हुई. वे 1989 से लेकर 1995 तक और फिर 1995 से 2000 तक आगरा के पार्षद रहे. बाद में एक लंबे अंतराल के उपरांत वे तीसरी बार वर्ष 2017 में चुने गए, जिसपर वे जनवरी 2023 तक आसीन रहे. जैन भाजपा के विशेषकर उत्तर प्रदेश से सबसे धनी राज्यसभा सदस्य सांसद में से एक है. वर्ष 2020 में, जैन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत चांदी से बनी 'आगरा शहर की चाबी' भेंट करके किया. वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि ताजमहल सहित देश के ऐतिहासिक स्थलों को स्थिति नियंत्रण में आने तक अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाए.

पार्टी में लंबे समय तक एक समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका निभाने के बाद उन्हें फरवरी 2024 में, भारतीय जनता पार्टी ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए टिकट दिया, जिसमें नवीन जैन निर्विरोध चुने गए. उन्होंने 3 अप्रैल 2024 को पदभार ग्रहण किया. वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं. उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2024 से लेकर अप्रैल 2030 तक है. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से नवीन जैन अब तक समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके हैं. इनमें मुख्य रूप से रक्षा समिति, गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति और कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय समिति शामिल है. इसके अलावे वे फरवरी 2026 से भारत-मालदीव संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी है.

नवीन जैन की संपत्ति (Naveen Jain Property)

2024 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नवीन जैन की कुल संपत्ति 441.94 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 35 लाख रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  नवीन जैन जीवनी (Naveen Jain Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal