PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'क्राइमपुर' बनने की ओर अग्रसर जयपुर, कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत का बडा हमला

04 जून 2026
साझा करें:
'क्राइमपुर' बनने की ओर अग्रसर जयपुर, कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत का बडा हमला

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर बोला बडा हमला, अपने सोशल मीडिया हैण्डल एक्स पर पोस्ट कर कहा- भाजपा सरकार की नाकामी के कारण आज हमारी सुरक्षित राजधानी जयपुर 'क्राइमपुर' बनने की ओर है अग्रसर, जयपुर के सोडाला में मंदिर से लौट रही 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेरहमी से सड़क पर पटककर लूट लिया जाता है और न्यू सांगनेर रोड पर स्कूटी सवार बेटियों को गिराकर छीन लिया जाता है पर्स, 60-60 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ हैं खाली, इस लचर कानून-व्यवस्था से आम जनता है अत्यंत भयभीत, कभी छेड़छाड़, कभी लूटपाट, ऐसा लगता है कि पुलिस का इकबाल हो गया है बिल्कुल खत्म, खौफ का ऐसा माहौल पैदा हो गया है कि महिलाओं ने घरों से बाहर निकलना बंद करने जैसी बना ली है स्थिति, खोखले विज्ञापनों से बाहर निकलकर भाजपा सरकार कानून का इकबाल करे बुलंद, वरना राजस्थान की जनता इस प्रशासनिक पंगुता को नहीं करेगी बर्दाश्त 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal