PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल के कानूनी नोटिस पर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

04 जून 2026
साझा करें:
मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल के कानूनी नोटिस पर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा?

  • राजस्थान में बेनीवाल बनाम मदन राठौड़; 'सामाजिक बहिष्कार' के आरोप पर बोले भाजपा अध्यक्ष- 'मैंने सिर्फ 'प्रार्थना' शब्द का किया था इस्तेमाल'

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच लगातार जारी है वार पलटवार का दौर, वही अब मदन राठौड़ ने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस पर दी प्रतिक्रिया, मीडिया से बात करते हुए मदन राठौड़ ने  कहा-  उन्हें नोटिस मिल चुका है और पार्टी के वरिष्ठ नेता व कानूनी विशेषज्ञ इसका अध्ययन कर देंगे उचित जवाब, मदन राठौड़ ने आगे कहा-  राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है, मदन राठौड़ ने सवाल उठाते हुए कहा- क्या समाज और राजनीतिक कार्यकर्ता उस तरह की राजनीति और शब्दावली को स्वीकार करते हैं, जो व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अमर्यादित टिप्पणियों पर आधारित हो,  राजनीति का उद्देश्य शुद्धिकरण और जनसेवा होना चाहिए, न कि स्तरहीन बयानबाजी, नोटिस में उन पर सामाजिक बहिष्कार की बात कहने का लगाया गया है आरोप, जबकि उन्होंने केवल “प्रार्थना” और “चाहिए” जैसे शब्दों का किया था प्रयोग, यह कानूनी विषय है और इसका जवाब पार्टी के विधि विशेषज्ञ करेंगे तय 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal