PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अभिषेक बनर्जी के अहंकार ने डुबोई TMC! निष्कासित नेता ने खोला जबरन तारीफ कराने का राज

04 जून 2026
साझा करें:
अभिषेक बनर्जी के अहंकार ने डुबोई TMC! निष्कासित नेता ने खोला जबरन तारीफ कराने का राज

Abhishek Banerjee I Sandeepan Saha I Mamata Banerjee I Tmc I Bengal Politics I

बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लगातार टूट रही तृणमूल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता संदीपन साहा ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर साधा जमकर निशाना, आज संदीपन साहा ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा- जब हमारी पार्टी हार गई थी चुनाव, तब हमारे नेताओं और विधायकों की बुलाई गई बैठक, इस बैठक मैं मौजूद सभी से कहा गया कि अभिषेक बनर्जी के बारे में कोई कुछ नहीं बोलेगा, उन्होंने किया है बहुत अच्छा काम और सब लोग उन्हें दें स्टैंडिंग ओवेशन, ऐसे विधायक जो शायद तब से विधायक होंगे जब अभिषेक बनर्जी पढ़ते थे स्कूल में, उन्हें देना पड़ा स्टैंडिंग ओवेशन, कहीं न कहीं कुछ तो इसका प्रभाव पड़ेगा ही, अभी भी यदि दल यही सोचता है कि वही लोग हैं सब कुछ, किसी से नहीं करनी है कोई चर्चा, वही लेंगे निर्णय और हमें उनके अनुसार चलना पड़ेगा जैसा होता भी आया है, तो आज जब इसे मिला है नकारने का अवसर, तो नकार रहे हैं इसे लोग 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal