दिल्ली कोर्ट ने आज बडा फैसला सुनाते हुए बृजभूषण को छह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में किया बरी, पहलवान विनेश सहित साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया ने साल 2023 की शुरुआत में बृजभूषण के खिलाफ खोला था मोर्चा और जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन, दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद पहलवान विनेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जुटानी पड़ी थी बहुत हिम्मत, सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम करवाए हैं वापस, पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ती रहीं लड़ाई, हमें इस बात का है बहुत दुख कि अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में नहीं माना है दोषी, शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम लगा है बृजभूषण को बचाने के लिए, महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का दिया है निर्देश और यह किया जाएगा जल्द ही, हमने नहीं छोड़ी है उम्मीद, पहलवान अपनी लड़ाई रखेंगे जारी, वहीं कोर्ट से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- मैंने शुरुआत में ही कहा था कि वह हैं निर्दोष, मैंने पहले ही दिन कह दिया था कि अगर आरोप सच साबित हुए तो मैं खुद लटक जाउंगा फांसी पर, मैं इस बात से हूं बेहद खुश कि आज मैं साबित हुआ निर्दोष, ये मेरे और मेरे सपोर्टस के लिए है अच्छी खबर, मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कह सकता
यौन शोषण मामला: बृजभूषण सिंह के बरी होने पर बोलीं विनेश फोगाट- जारी रहेगी हमारी कानूनी जंग

Brajbhushan Sharan Singh I Vinesh Phogat I Delhi Court I Jantar Mantar Protest I Political News I Politalks News I Breaking News I










