Sanjay Sharma Latest News – संजय शर्मा राजस्थान सरकार में मंत्री है. संजय शर्मा अपने अनूठे अंदाज के कारण मीडिया में प्रायः बने रहते है. राजस्थान सरकार में दूसरे अन्य विभाग के अलावे वे वन व पर्यावरण मंत्री भी है. अपने अनूठे अंदाज की कड़ी में इसी महीने वे रणथंभोर टाइगर सेंचुरी की व्यवस्थाओं का औचक निरक्षण करने के लिए पहुंचे गए. अपने पहुंचने की जानकारी उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को भी नहीं दी थी. बाद में, उन्होंने वहां की कमियों को देखते हुए वन अधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी. इससे पहले भी संजय शर्मा ने राजस्थान के सीकर जिले स्थित नीमकाथाना शहरी सेवा शिविर में अचानक पहुंच कर सबको चौका दिया था.
पेशे से होटल व्यवसायी रहे श्री शर्मा राजस्थान के अलवर शहरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक है. उन्हें भाजपा के जमीनी स्तर के नेताओ की श्रेणी में रखा जाता है, अर्थात वे आम जन-मानस के बीच के नेता माने जाते है. अब यही कारण है कि उन्हें अलवर में भाजपा की नींव को मजबूत करने के लिए भी जाना जाता है. क्योकि नेता वही सच्चा है जो जनता के बीच रहें. इस लेख में हम आपको राजस्थान सरकार में मंत्री संजय शर्मा की जीवनी (Sanjay Sharma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संजय शर्मा की जीवनी (Sanjay Sharma Biography in Hindi)
| पूरा नाम | संजय शर्मा |
| उम्र | 51 साल |
| जन्म तारीख | 16 फरवरी 1969 |
| जन्म स्थान | अलवर, राजस्थान |
| शिक्षा | बी.ए. |
| कॉलेज | राजस्थान विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | राजस्थान सरकार में मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | श्री कृष्ण कुमार शर्मा |
| माता का नाम | श्रीमती तारा शर्मा |
| पत्नी का नाम | श्रीमती बबीता शर्मा |
| बेटें का नाम | 2 बेटे |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | बृज विला, 201, रघु मार्ग, अलवर |
| वर्तमान पता | सी-90, गरूड मार्ग, हनुमान नगर, वैशाली नगर, जयपुर |
| फोन नंबर | 9414016117 |
| ईमेल | sharmasanjayalwar[at]gmail[dot]com |
संजय शर्मा का जन्म और परिवार (Sanjay Sharma Birth & Family)
संजय शर्मा का जन्म 16 फरवरी 1969 को राजस्थान के अलवर ज़िले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय कृष्णकुमार है जबकि उनकी माता का नाम तारा शर्मा है. संजय शर्मा का विवाह श्रीमती बबीता शर्मा से हुआ था. उनके दो बच्चे है. संजय शर्मा हिन्दू है. संजय शर्मा पर 3 आपराधिक मामला है.
संजय शर्मा की शिक्षा (Sanjay Sharma Education)
संजय शर्मा ने वर्ष 1994 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से बी.ए. (स्नातक) किया.
संजय शर्मा का राजनीतिक करियर (Sanjay Sharma Political Career)
संजय शर्मा का राजनीतिक करियर अधिक पुराना नहीं है. वे करीब दो दशक से इस क्षेत्र में है. संजय शर्मा ने अपनी सक्रिय राजनीतिक यात्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से शुरू की और 2008 से 2013 तक पार्टी की अलवर इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के आधार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. एक नेता होने के अलावे वे होटल व्यवसायी भी है.
पहली बार उन्होंने 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलवर शहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार श्वेता सैनी को हराकर जीत हासिल की. इस चुनाव में संजय शर्मा को 85,041 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सैनी को 63,033 मत पड़े.
इस जीत के साथ वे पहली बार राज्य में विधायक बने. राजस्थान का यह विधानसभा सीट राज्य के अलवर जिले में पड़ता है. राज्य की यह विधानसभा सीट 2008 से पहले नहीं थी. संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश 2008 के पारित होने के बाद यह सीट राज्य में विधानसभा सीट के रूप में अस्तित्व में आयी. राज्य की इस विधानसभा सीट में अलवर तहसील के कुछ हिस्से शामिल हैं जबकि सीट अलवर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है.
परिसीमन के बाद बनी राजस्थान की यह विधानसभा सीट ऐसी है जहां से 2008 से लेकर अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों में केवल भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होती रही है. जानकारों का कहना है कि जमीनी स्तर पर पार्टी को यहां मजबूती देने में संजय शर्मा की भी भूमिका रही है. सजंय शर्मा से पहले यहाँ से भाजपा के बनवारी लाल सिंघल जीतते आ रहे थे.
2018 की जीत के बाद शर्मा ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय अग्रवाल को 9,087 मतों के अंतर से हराकर यहां से एक एक बार फिर से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की और दोबारा यहां के विधायक बने.
2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई तब राज्य में भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनी. राजस्थान में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भजन लाल शर्मा ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और कैबिनेट मंत्री के साथ ही राज्य मंत्री की भी नियुक्ति की. उसी में एक नाम अलवर शहरी सीट से दो बार के विजेता रहे, संजय शर्मा का भी था. उन्हें राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान मिला. उन्होंने पहली बार राज्य में मंत्री पद हासिल किया.
30 दिसंबर 2023 को, शर्मा को भजनलाल शर्मा मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया. उन्हें वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए. कार्यभार संभालने पर, शर्मा ने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए विपक्ष की आलोचना की.
वर्तमान में, संजय शर्मा राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ‘वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री’ है..
संजय शर्मा की संपत्ति (Sanjay Sharma Property)
2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजय शर्मा की कुल संपत्ति 4.96 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 4.91 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको राजस्थान सरकार में मंत्री संजय शर्मा की जीवनी (Sanjay Sharma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























