प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपनी तैयारियां की तेज, आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने निकाय चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति का किया गठन, जैतारण के पूर्व विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव दिलीप चौधरी को समिति का संयोजक बनाया गया, जबकि चाकसू से पूर्व विधायक अशोक तंवर, मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, खींवसर से पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, आरएलपी के राष्ट्रीय सचिव नेमसिंह चौधरी, बावड़ी के प्रधान प्रतिनिधि राजूराम खोजा, मुंडवा के आरएलपी नेता सुभाष कंदोई, नागौर प्रधान प्रतिनिधि श्रवण मेघवाल, चामू प्रधान गुड्डी मेघवाल, आरएलपी नेता सीताराम नायक और खलीफा कमालुद्दीन आरीसर को समिति में सदस्य बनाया गया, वही सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया
निकाय चुनाव को लेकर RLP का बड़ा प्लान, हनुमान बेनीवाल ने गठित की चुनाव प्रबंधन समिति, देखें लिस्ट

Rajasthan I Hanuman Beniwal I RLP I













