कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना, आज उत्तराखंड के हलद्वानी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा और RSS ने देश और आजादी के लिए कुछ नहीं किया, आप मुझे बताओ कि RSS का कोई आदमी देश की आजादी के लिए जेल में गया है? भाजपा का कोई आदमी गया है? अगर गए भी होंगे तो वो लोग ऐसे होंगे कि कांग्रेस में रहकर उधर भाग गए होंगे, लेकिन असल भाजपा के किसी भी आदमी ने इस मुहिम में नहीं लिया भाग, ये इतिहात है तुम्हारा और हमको हमेशा सिखाते हैं देशभक्ती, असली देशभक्ति तो हैं हम, तुम सब हो भगौड़े, तुम लोग तो गए अंग्रेजों के शरण में, उनके चरणों में बैठे और हमको सिखाते हो, इसलिए कांग्रेस की फौज, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसी से भी डरने वाले नहीं है और उनको कोई डरा भी नहीं सकता, हम हमारे संविधान को बचाने के लिए कर रहे है काम, हम जो काम कर रहे हैं वो कर रहे है देश के हित में, लोकतंत्र को बचाने, महिला और दलित की हिफाजत के लिए, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं काम
खरगे ने BJP-RSS पर साधा निशाना, कहा- संविधान, लोकतंत्र और देशहित के लिए लड़ रही कांग्रेस

Mallikarjun Kharge I Rss I Bjp I Congress I Uttrakhand Congress I Uttrakhand Politics I Political News I Politalks News I Breaking News










