पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं में चल रही खींचतान फिर हुई उजागर, कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन को मज़बूत करने के लिए चलाए जा रहे 'हर बूथ कांग्रेस मज़बूत' अभियान के दौरान पार्टी नेताओं की आपसी कलह एक बार फिर आई सबके सामने, मलेरकोटला में पार्टी के जिलास्तरीय सम्मेलन के दौरान मंच पर जाने को लेकर कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई तीखी बहस, इस दौरान धक्का-मुक्की व हाथापाई की आ गई नौबत, हालात इतने बिगड़ गए कि माहौल को शांत करने के लिए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को मंच छोड़कर कार्यकर्ताओं के बीच आना पड़ा, पार्टी नेताओं में विवाद तब शुरू हुआ जब पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी मंच पर चढ़ने की कर रहे थे कोशिश, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका, जिससे दोनों नेताओं के गुटों के बीच शुरू हो गई तीखी बहस, मंच पर और उसके आसपास मौजूद दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं के बीच इस दौरान हुई धक्का-मुक्की, जो बाद में हाथापाई में हो गई तब्दील, यह घटना घटित हुई पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में, मंच पर बढ़ते तनाव और कार्यकर्ताओं के अनियंत्रित व्यवहार से नाराज होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मंच से नीचे उतरे और बैठ गए जमीन पर, वहां से उन्होंने की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से शांति बनाए रखने की अपील
पंजाब में बघेल और वडिंग के सामने ही भिड़े पार्टी कार्यकर्ता, मीटिंग में हुई जमकर हाथापाई

पंजाब कांग्रेस में फिर फूटा कलह का गुब्बारा! मंच पर चढ़ने को लेकर भिड़े दो गुट










