Renu Devi Latest News – रेणु देवी बिहार भाजपा की वरिष्ठ नेत्री है. वह बिहार की उपमुख्यमंत्री भी रह चुकी है. रेणु देवी बेतिया विधानसभा क्षेत्र 2000 से लगातार विधायक के रूप में जीतती आयी है. वह केवल 2015 में यहां से पराजित हो गई थी. वर्तमान में भी वह बेतिया से ही विधायक है. रेणु देवी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी है. उनका केंद्रीय नेतृत्व से अच्छा संबंध है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेणु देवी की जीवनी (Renu Devi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रेणु देवी की जीवनी (Renu Devi Biography in Hindi)
पूरा नाम | अभय कुशवाहा |
उम्र | 65 साल |
जन्म तारीख | 1 नवंबर 1959 |
जन्म स्थान | बिहार के बेतिया |
शिक्षा | इंटरमीडिएट |
कॉलेज | एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर, बिहार |
वर्तमान पद | बिहार के बेतिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक |
व्यवसाय | राजनीति |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विधवा |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
पति का नाम | दुर्गा प्रसाद |
बच्चे | दो बच्चे |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | बिहार |
वर्तमान पता | बिहार |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
रेणु देवी का जन्म और परिवार (Renu Devi Birth & Family)
रेणु देवी का जन्म 1st नवंबर 1959 को बिहार के बेतिया में हुआ था. रेणु देवी अपने माता पिता की तीसरी बड़ी बेटी है. रेणु सात भाई बहन हैं.
रेणु देवी की वर्ष 1973 में कोलकाता के एक बीमा इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद से शादी हुई थी पर दुर्भाग्य से शादी के मात्र सात वर्ष के बाद ही उनके पति की अचानक मृत्यु हो गई. फिर पति की मृत्यु के उपरान्त उन्हें अपने मायके आना पड़ा और फिर वह अपने शहर बेतिया में ही आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करने लगी. बेतिया ही उनकी कर्मभूमि बनी.
उनके दो बच्चे हैं. उनका स्थायी निवास स्थान बेतिया है जबकि वर्तमान में वह पटना में रहती है. रेणु देवी धर्म से हिन्दू है और जाति से नोनिया है. रेणु देवी पर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
रेणु देवी की शिक्षा (Renu Devi Education)
रेणु देवी इंटरमीडिएट पास है. उन्होंने बिहार बोर्ड से मैट्रिक की. बाद में वर्ष 1977 में एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर, बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से इंटरमीडिए किया.
रेणु देवी का राजनीतिक करियर (Renu Devi Political Career)
रेणु देवी बिहार भाजपा का एक बड़ा चेहरा है और बिहार में पार्टी की एक पिछड़ी जाति की लोकप्रिय नेत्री है. रेणु देवी बिहार में भाजपा का महिला चेहरा भी है.
रेणु देवी का वैवाहिक जीवन कम समय रहा और उन्हें विवाह के सात वर्षो के बाद ही विधवा का जीवन बिताना पड़ा पर उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना और राजनीति में आ गई. चूंकि रेणु देवी की माँ आरएसएस (संघ परिवार) से थीं. इस कारण उन्हें संघ का सहयोग मिला और इस कारण उनके जीवन की दिशा और दशा दोनों में गहरा प्रभाव देखने को मिला. रेणु देवी विश्व हिंदू परिषद की भी सदस्य थी और उसकी महिला शाखा, जो दुर्गा वाहिनी के नाम से भी जाना जाता है. की भी सक्रिय सदस्य थी.
रेणु देवी की राजनीति यात्रा अस्सी के दशक में तब शुरू हुई थी जब बिहार यूपी सहित भारत के अधिकांश क्षेत्रो में कांग्रेस का वर्चस्व था. उन दशकों में बिहार या यूपी जैसे राज्यों में राजनीति की स्थिति यह थी कि मुख्यमंत्री कोई भी पर पार्टी कांग्रेस ही जीता करती थी. वैसे समय में रेणु देवी ने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस विरोधी पार्टी से की जो निश्चित ही एक साहसिक कार्य कहलाने योग्य है. रेणु देवी 1981 में राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़ गई थी और फिर कुछ वर्षो के बाद ही 1988 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अर्थात भाजपा महिला विंग में शामिल हो गईं. इसके बाद वह लगातार पार्टी से जुडी रही और पार्टी की ओर से उन्हें चंपारण क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई.
उसके बाद नब्बे के दशक में अविभाजित बिहार (बिहार+झारखंड) में लालू युग का बोलवाला शुरू हो गया. यही से कांग्रेस का सूरज बिहार में अस्त हो गया पर रेणु देवी के लिए यह कोई शुभ समय नहीं रहा क्योकि लालू की राजनीति भाजपा के प्रति और भी आक्रामक थी. फिर भी उन्होंने पार्टी के साथ रहकर मजबूती से काम किया. चूंकि लालू यादव ने जाति की राजनीति करके ही सत्ता पाया था और सत्ता पर टिके हुए भी इसी के कारण थे पर लालू जिस छोटी जाति की राजनीति करके सत्ता में बने हुए थे, रेणु देवी उन्ही में से एक छोटी जाति से थी. वह बिहार के अत्यंत पिछड़ा वर्ग से आती है. इसी कारण उन्हें भाजपा ने 1993 और 1996 के दो कार्यकालों के लिए महिला विंग के राज्य प्रमुख बना दिया.
रेणु देवी पहली बार 1995 में नौतन विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा पर तब उन्हें असफलता हाथ लगी और वह चुनाव हार गई. पर इसके बाद उन्होंने फिर अगले चुनाव में भाग लिया.
रेणु देवी को वर्ष 2000 में बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया. रेणु देवी इस चुनाव को जीतते में सफल रही और वह पहली बार 2000 में बेतिया विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुनी गईं. यहां ध्यान देने वाली यह है कि रेणु देवी बेतिया से भाजपा के टिकट पर जीतने वाली दूसरी विधायक थी. इससे पहले 1990 में यहां से भाजपा के मदन प्रसाद जायसवाल जीत चुके थे. फिर इसके बाद तो रेणु देवी ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. वह बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार जीत दर्ज की. 2005 में रेणु देवी बिहार की नितीश कुमार सरकार में खेल एवं कला संस्कृति मंत्री भी रही.
रेणु देवी को 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी ने हरा दिया था. हालांकि उनके हार का अंतर बहुत ही कम था. वह मात्र दो हजार से थोड़े अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गई. उसके बाद रेणु देवी ने 2020 के चुनाव में फिर सफलता पायी और कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को लगभग अठारह हजार के भारी मतों से पराजित किया और अपनी परम्परागत विधानसभा सीट को फिर से हासिल कर ली.
अगर पद की बात करे तो रेणु देवी राज्य में मंत्री पद पाने के अलावे भी पार्टी व संगठन में कई पदों को प्राप्त कर चुकी है. रेणु देवी वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2020 के बीच भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं. इसके साथ ही रेणु देवी को अमित शाह द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया. इसके बाद वर्ष 2020 में बिहार सरकार गठित होने पर उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया था.
वर्तमान में, श्रीमती रेणु देवी बिहार के बेतिया विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की विधायक है.
रेणु देवी की संपत्ति (Renu Devi Property)
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पर्चा दाखिल करते समय अपने हलफनामे में रेणु देवी ने अपनी संपत्ति 3.69 करोड़ 82 लाख रूपये घोषित की है जबकि रेणु देवी पर 14.90 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको रेणु देवी की जीवनी (Renu Devi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.