नारायण दास अहिरवार की जीवनी (Narayan Das Ahirwar Biography in Hindi)
Narayan Das Ahirwar Latest News - नारायण दास अहिरवार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कद्दावर और अनुभवी नेता है. अस्सी के दशक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अपनी राजनीतिक सफर आरम्भ करने वाले अहिरवार 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में जालौन (आरक्षित) सीट से जीतकर सांसद बने हैं. अहिरवार की गिनती बुंदेलखंड क्षेत्र के एक जमीनी प्रभावशाली दलित नेता की रही हैं. इस लेख में हम आपको नारायण दास अहिरवार के जीवन परिचय (Narayan Das Ahirwar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
नारायण दास अहिरवार जन्म और परिवार (Narayan Das Ahirwar Birth & Family)
नारायण दास अहिरवार (Narayan Das Ahirwar) का जन्म 23 जुलाई 1960 को उत्तर प्रदेश के ओराई के सैद नगर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय राजा राम (Raja Ram) और माता का नाम स्वर्गीय मुल्ली बाई (Mulli Bai) हैं.
उनका विवाह 18 अप्रैल 1976 को कनक लता से हुआ था. उन्हें दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी.
नारायण दास अहिरवार हिन्दू है और जाति से अति पिछड़ा वर्ग से हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : 1582, नया राजेंद्र नगर उरई जालौन उत्तर प्रदेश 285001 8318254417,9450296162
वर्तमान पता : 1402, कोशी टावर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001
नारायण दास अहिरवार की शिक्षा (Narayan Das Ahirwar Education)
नारायण दास अहिरवार ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से 1999 में स्नातक व्यावसायिक एलएलबी की.
नारायण दास अहिरवार राजनीतिक करियर (Narayan Das Ahirwar Political Career)
नारायण दास अहिरवार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा 1980 के दशक से आरम्भ हुई. वर्ष 1982 में कांशी राम से प्रेरित होकर उन्होंने प्रत्यक्ष राजनीति में कदम रखा. उनकी गिनती वर्ष 1984 में स्थापित बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में होती हैं. बसपा की स्थापना के बाद उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी. इसी क्रम में वे दलित शोषित समाज संघर्ष समिति के सदस्य बने. वर्ष 1992 से लेकर वर्ष 2000 तक अहिरवार ओराई निर्वाचन क्षेत्र में बसपा इकाई के अध्यक्ष रहे. तो वही वर्ष 2002 में वे जालौन में पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाएं गए. जब पार्टी ने राज्य में अपनी पहचान बना ली तब अहिरवार का कद पर भी पार्टी में बढ़ने लगा.
वर्ष 2005 में अहिरवार को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर कोंच निर्वाचन क्षेत्र का पार्टी प्रभारी बनाया गया. वर्ष 2007 में जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तब अहिरवार को भी मंत्रालय में जगह मिली और उन्हें राज्य की मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार में जल निगम बोर्ड में मनोनीत मंत्री बनाया गया. इस पद पर वे चार वर्ष यानि 2007 से लेकर 2011 तक रहे. इस दौरान उन्हें बुंदेलखंड मंडल का क्षेत्रीय समन्वयक भी बनाया गया. इसके बाद से अहिरवार कानपुर, वाराणसी, देवीपाटन, आज़मगढ़, गोरखपुर, बस्ती और फैजाबाद के क्षेत्रीय समन्वयक भी बनाएं गए. वर्ष 2013 में उन्हें उत्तराखंड की बसपा राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी गई और अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया.
2014 के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे थे और बसपा अब राज्य में पहले जैसा प्रभावी पार्टी नही रह गई थी. बसपा के कई नेता अपनी हित साधते हुए पार्टी बदल रहे थे. इसी क्रम में नारायण दास अहिरवार भी 2014 से 2022 के बीच लगभग बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से दूर हो गए. इन आठ वर्षो में उन्हें पार्टी की ओर से कोई भी प्रमुख भूमिका नही दी गई. इसके पीछे मोदी फैक्टर भी माना जाता हैं. चूँकि अहिरवार की राजनीतिक आधार शुद्ध रूप से जातिगत समीकरण को बढ़ाने वाली रही हैं और मोदी के आने के बाद राज्य में बसपा ऐसे जातिगत नारे या कार्य से अपनी दुरी बनानी शुरू कर दी थी. परिणाम यह हुआ कि अहिरवार पार्टी की बदली नीति से नाराज हो गए. अपनी हित साधते हुए अहिरवार ने भाजपा से भी दुरी बनाएं रखा तो वही समाजवादी पार्टी से करीबी रिश्ता बनाने में जुट गए. इसके बाद 2022 में उन्होंने औपचारिक रूप से बसपा छोड़ दी और उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए.
इसी के बाद, अहिरवार को 2024 के आम चुनाव में जालौन-गरौथा-भोगनीपुर के लिए सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और वे जीत गए. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में नारायण दास अहिरवार को कुल 5,30,180 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह वर्मा को 4,76,282 मत हासिल हुए. इस तरह उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव को 53,898 मतों के अंतर से जीत लिया. वर्तमान में, नारायण दास अहिरवार जालौन (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.
नारायण दास अहिरवार की संपत्ति (Narayan Das Ahirwar Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नारायण दास अहिरवार की कुल संपत्ति 7.36 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको नारायण दास अहिरवार जीवनी (Narayan Das Ahirwar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












