PoliTalks News
बायोग्राफी

मिथिलेश कुमार की जीवनी | Mithlesh Kumar Biography in Hindi

09 जून 2026
साझा करें:
मिथिलेश कुमार की जीवनी | Mithlesh Kumar Biography in Hindi

Mithlesh Kumar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मिथिलेश कुमार जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


मिथिलेश कुमार की जीवनी (Mithlesh Kumar Biography in Hindi)

Mithlesh Kumar Latest News - मिथिलेश कुमार उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य से राज्यसभा सांसद हैं. लगभग तीन दशक पहले सार्वजनिक जीवन में कदम रखने वाले कुमार पहली बार पॉवायां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक के तौर पर चुने गए थे. बाद में, उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, जिसके टिकट पर वे दूसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए. दो बार विधायक रहने के बाद वर्ष 2009 में वे राज्य के शाहजहाँपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए. बाद के वर्षो में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इसी के बाद अप्रैल 2022 में कुमार भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका वर्तमान कार्यकाल जुलाई 2028 तक है. इस लेख में हम आपको  मिथिलेश कुमार के जीवन परिचय (Mithlesh Kumar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मिथिलेश कुमार जन्म और परिवार (Mithlesh Kumar Birth & Family)

मिथिलेश कुमार (Mithlesh Kumar) का जन्म 5 नवंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के अगोना बुजुराग में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री परागु लाल (Shri Paragu Lal) और माता का नाम श्रीमती विटोली देवी (Shrimati Vitoli Devi) हैं.

उनका विवाह 18 मई 1988 को श्रीमती शकुंतला देवी (Shrimati Shakuntala Devi) से हुआ. उनकी तीन संतान है. दो बेटे और एक बेटी हैं.

उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रह चुकी हैं. वह उत्तर प्रदेश के 16वीं विधान सभा में पोवायन (Powayan) सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

मिथिलेश कुमार  धर्म से हिन्दू हैं जबकि जाति से वह अनुसूचित जाति से हैं.  

मिथिलेश कुमार पर कोई आपराधिक मामले नहीं है. (स्रोत : myneta.info - 2022)

स्थायी पता : ग्राम अगौना बुजुर्ग, पोस्ट बिलसंडी बुजुर्ग, शाहजहाँपुर 242001

वर्तमान पता : बंगला संख्या 6, महादेव रोड, नई दिल्ली 110001, दूरभाष: 011-23720203

मिथिलेश कुमार की शिक्षा (Mithlesh Kumar Education)

मिथिलेश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बरेली कॉलेज से बीएससी की है.

मिथिलेश कुमार राजनीतिक करियर (Mithlesh Kumar Political Career)

मिथिलेश कुमार (Mithlesh Kumar) की राजनीतिक यात्रा एक जमीनी स्तर के नेता से संसद के दोनों सदनों तक पहुंचने का एक रोचक घटनाक्रम हैं. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से आने वाले कुमार की सार्वजनिक जीवन 1990 के दशक से आरम्भ हुई. एक जानकारी के अनुसार शुरुआत में उन्होंने एक निर्दलीय नेता के तौर पर लोगो के बीच अपनी पहचान बनाई. उनका राजनीतिक आधार जनता से सीधे जन-संपर्क पर केंद्रित रहा.

इसी यात्रा क्रम में उन्होंने पहली बार वर्ष 2002 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के (Powayan Assembly constituency) पॉवायां (अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित) विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए. पॉवायां विधानसभा सीट 'शाहजहाँपुर लोकसभा क्षेत्र' का एक हिस्सा है. पॉवायां विधानसभा सीट 1952 में अस्तित्व में आयी थी और उस समय से लेकर अब तक यह अस्तित्व में हैं. देश में हुए अब तक के कई परिसीमन का इस सीट पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा हैं. 2008 के परिसीमन के बाद इसके संख्या में अवश्य बदलाव हो गए हैं. अब इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को 403 निर्वाचन क्षेत्रों में 134वां नंबर दिया गया है.

2002 की जीत के बाद कुमार ने राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव जो 2007 में हुए थे, उनकी इसी सीट से जीत हुई पर इस बार वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुने गए थे. लेकिन 2012 में  उन्होंने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा बल्कि 2012 में उनकी धर्मपत्नी शकुंतला देवी ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गई. दरअसल दो बार विधायक चुने जाने के बाद मिथिलेश कुमार की नजर राष्ट्रीय राजनीति पर गई और इसी के बाद उन्होंने 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर शाहजहाँपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पहली बार में ही जीत दर्ज की. इस कारण उन्हें पॉवायां से एक विधायक के तौर पर इस्तीफा देना पड़ा और फिर इसी के बाद 2009 में उपचुनाव हुआ था. और इस उपचुनाव में उनकी पत्नी की जीत हुई. इस जीत के बाद उनकी पत्नी शकुंतला देवी 2012 में भी इसी सीट से विजयी रही.

2014 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मिथिलेश कुमार ने शाहजहाँपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर भाग्य आजमाया पर भाजपा के कृष्ण राज से हार गए. इस चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे. लोकप्रियता में लगातार कमी के बाद वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. भाजपा ने उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया और इसी के बाद वे जुलाई 2022 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने 5 जुलाई 2022 को शपथ लिया. राज्यसभा सदस्य के रूप में कुमार का वर्तमान कार्यकाल जुलाई 2028 तक है.

राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से मिथिलेश कुमार अब तक समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके हैं. इनमें मुख्य रूप से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की सलाहकार समिति, सहकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, संसद सदस्यों की स्थानीय क्षेत्र विकास योजना संबंधी समिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी) की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय निगरानी समिति और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावा, वे फरवरी 2023 से फरवरी 2026 तक और अप्रैल 2026 से अगले कार्यकाल तक बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य हैं. साथ ही वे फरवरी 2026 से अगले कार्यकाल तक भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं.

मिथिलेश कुमार की संपत्ति (Mithlesh Kumar Property)

2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार मिथिलेश कुमार की कुल संपत्ति 5.61 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.49 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.

इस लेख में हमने आपको  मिथिलेश कुमार जीवनी (Mithlesh Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal