PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

खोह नागोरियान हादसा: 8 लोगों की मौत महज हादसा नहीं, प्रशासनिक भ्रष्टाचार का परिणाम- बेनीवाल

10 जून 2026
साझा करें:
खोह नागोरियान हादसा: 8 लोगों की मौत महज हादसा नहीं, प्रशासनिक भ्रष्टाचार का परिणाम- बेनीवाल

Hanuman Beniwal I Bhajan Lal Sharma I Rastriya Loktantrik Party I Rlp I Rajasthan Politics I Breaking News I

जयपुर के खोह नागोरियान में बीते दिन पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की हुई मौत, इस घटना को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा जमकर निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- खोह नागोरियान की दर्दनाक घटना ने राजस्थान की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक भ्रष्टाचार की खोल दी पोल, थाने के पीछे महीनों से चलती रही अवैध पटाखा फैक्ट्री, लेकिन प्रशासन और पुलिस को नहीं लगी इसकी भनक तक, या फिर जानबूझकर मूंदे रखी गईं आंखें ? 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और संरक्षण की राजनीति का है परिणाम, जब अवैध कारोबार पुलिस थाने के पीछे फल-फूल रहा था, तब जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था यह मौत का कारोबार ? मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों और संरक्षण देने वालों पर हत्या का मुकदमा हो दर्ज,  मृतकों के परिजनों को दिया जाए उचित आर्थिक पैकेज, इस पूरे मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और सरकार के इंटेलिजेंस का है बड़ा फैलियर और जनता जानना चाहती है कि 11 महीनों से चल रही अवैध फैक्ट्री पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, संबंधित DCP व SHO सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके सरकार को देना चाहिए एक संदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यह समझना चाहिए कि राजस्थान सरकार की प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार अब लेने लगा है लोगों की जान और यह हादसा है इसका बड़ा उदाहरण 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal