PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बागी सांसदों को अलग से मिले 10-10 करोड़: शिवसेना UBT में मचे घमासान के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप

18 जून 2026
साझा करें:
बागी सांसदों को अलग से मिले 10-10 करोड़: शिवसेना UBT में मचे घमासान के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप

Uddhav Thackeray I Sanjay Raut I Shivsena Ubt I Maharastra Politics I Breaking News I

पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में देखने को मिल रहा जोरदार घमासान, उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 6 लोकसभा सांसद हुए बागी, पार्टी में मंडरा रहे गहरे राजनीतिक संकट के बीच वरिष्ठ पार्टी नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी सांसदों को लेकर किया बडा दावा, आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा- बागी सांसदों को दी गई है 10-10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि और उन्हें ले जाया गया है दिल्ली से राजस्थान के एक सुरक्षित ठिकाने पर, इससे पहले उन्हें दिए गए थे 15-15 करोड़ रुपये, उन्हें दी गई है पुलिस सुरक्षा, इन सांसदों और उनकी संपत्तियों को दी गई सुरक्षा ली जानी चाहिए तुरंत वापस, बागी सांसद अपनी सीटों से दें इस्तीफा और फिर से लडें चुनाव, शिवसेना UBT के जमीनी कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना खून-पसीना किया था एक, अगर उनमें थोड़ी भी बची है नैतिकता, तो उन्हें तुरंत दे देना चाहिए इस्तीफा, बता दें शिवसेना UBT के नौ सांसदों में से छह ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक से बना ली दूरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्ताधारी शिवसेना में उनका औपचारिक रूप से शामिल होना अब माना जा रहा है तय, संसदीय दल की बैठक में सांसद नागेश आष्टीकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे नहीं हुए शामिल 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal