झारखंड में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे आए सामने, एक सीट पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी, वहीं दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम जीते चुनाव, बीजेपी समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को मिले कुल 28 मत वहीं महागठबंधन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी को मिले केवल 20 वोट, राज्यसभा चुनाव जीतने पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- राज्यसभा सदस्य के तौर पर चौथे कार्यकाल के लिए सेवा करने का अवसर मिलने पर मैं हूं बहुत आभारी, यह पल मेरे लिए है बहुत भावुक करने वाला क्योंकि यह झारखंड से होगा मेरा तीसरा कार्यकाल, यही वह धरती है जहां से 2008 में शुरू हुई थी मेरी संसदीय यात्रा, अपनी कर्मभूमि में एक बार फिर लौटना मेरे लिए है बहुत गर्व और विनम्रता का विषय, बता दें झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी वोटिंग जो दोपहर 3 बजे तक चली, मतदान करने वाले 81 विधायकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर हैं शामिल
राज्यसभा चुनाव: झारखंड में JMM से बैजनाथ राम और बीजेपी समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी जीते चुनाव

Rajyasabha Election I Jharkhand Politics I Jharkhand Mukti Morcha I Jmm I Breaking News I










