पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी विधायक व वरिष्ठ पार्टी नेता मदन मित्रा ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात, ममता गुट के विधायकों को विधानसभा में बैठने के लिए कमरा और सदन में बोलने के लिए समय देने की मांग की, इसको लेकर टीएमसी नेता मदन मित्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- हम हैं एक राजनीतिक पार्टी और ममता बनर्जी हैं हमारी लीडर, लेकिन दूसरे ग्रुप को दिया गया विपक्ष का मौका, हमारा मुद्दा था कि जब सेशन नहीं चल रहा होगा तो हम कहां बैठेंगे? इसलिए हमें विधानसभा में एक कमरे की है ज़रूरत, अगर हम बोल नहीं सकते हैं विधानसभा में तो हमारे वोटर पूछेंगे कि हम क्यों जा रहे हैं विधानसभा, इसलिए पार्टी ने विपक्ष से टाइम न मांगने का किया फैसला, बल्कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से कहा कि वे पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर को उन्हें टाइम देने का दें ऑर्डर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हमारी बात का किया सम्मान और मान लीं हमारी मांग, बता दें टीएमसी से निकाले जाने के बाद विधायक ऋतुब्रत बनर्जी के साथ 58 विधायक हो गए थे पार्टी से बागी, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ऋतुब्रत बनर्जी को बनाया था विपक्ष का नेता और इनके गुट को दी थी विपक्ष की मान्यता, आज कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी ऋतुब्रत बनर्जी को रखा विपक्ष का नेता बरकरार
अब ममता के करीबी इस TMC विधायक ने CM सुवेंदु से की मुलाकात! की ये बडी मांग

Mamata Banerjee I Suvendu Adhikari I Abhishek Banerjee I Tmc I Bengal Politics I Madan Mitra I Breaking News I










