इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, वोट चोरी को लेके विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से की मुलकात, वही राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया में दिया बड़ा बयान, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- अभी राष्ट्रपति के साथ हमारी मुलाकात हुई, एक प्रकार से मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी और चुनाव चोरी के बारे में बताया तो हिंदुस्तान की राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया, हिंदुस्तान की राष्ट्रपति ने ये नहीं कहा कि चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं, उन्होंने उलटा हमसे कहा कि आप सबूत हमारे पास लेकर आइए, यही समूह खुशी से, जो सारे सबूत हमने एकत्रित किए हैं, इन सबूतों को राष्ट्रपति के पास ले जाएगा और ले जाने के लिए तैयार है, पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है, पीएम मोदी इसके आर्किटेक्ट है, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसके कार्यान्वयनकर्ता हैं और इस बात से राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया, उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में सोचेंगी और कार्रवाई करेंगी। मैं उनका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं
राष्ट्रपति से मिलने के बाद राहुल गांधी का बहुत बड़ा बयान, कहा- मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि जब हमने...

Rahul Gandhi I India alliance I Congress I Delhi I Vote chori









