PoliTalks News
बड़ी खबर

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देशवासियों के नाम संबोधन

15 अगस्त 2020
साझा करें:
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देशवासियों के नाम संबोधन

Politalks.news/Delhi. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों में हमेशा की तरह धूम-धाम नहीं होगी. इसका कारण स्पष्ट है. पूरी दुनिया एक ऐसे घातक वायरस से जूझ रही है जिसने जन-जीवन को भारी क्षति पहुंचाई है और हर प्रकार की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न की है. इस दौरान महामहीम ने चीन को भी संदेश देते हुए कहा कि जो अशांति उत्पन्न करेगा, उसे माकूल जवाब दिया जाएगा. इससे पहले राष्ट्रपति ने देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि महात्मा गांधी हमारे स्वाधीनता आंदोलन के मार्गदर्शक … Read more

Politalks.news/Delhi. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों में हमेशा की तरह धूम-धाम नहीं होगी. इसका कारण स्पष्ट है. पूरी दुनिया एक ऐसे घातक वायरस से जूझ रही है जिसने जन-जीवन को भारी क्षति पहुंचाई है और हर प्रकार की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न की है. इस दौरान महामहीम ने चीन को भी संदेश देते हुए कहा कि जो अशांति उत्पन्न करेगा, उसे माकूल जवाब दिया जाएगा. इससे पहले राष्ट्रपति ने देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

राष्ट्रपति ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि महात्मा गांधी हमारे स्वाधीनता आंदोलन के मार्गदर्शक रहे. उनके व्यक्तित्व में एक संत और राजनेता का जो समन्वय दिखाई देता है, वह भारत की मिट्टी में ही संभव था. इस अवसर पर, हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं. उनके बलिदान के बल पर ही, हम सब, आज एक स्वाधीन देश के निवासी हैं.

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संबोधन में चीन का नाम लिए बगैर सीमा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि आज जब विश्व समुदाय के समक्ष आई सबसे बड़ी चुनौती से एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, तब हमारे पड़ोसी ने अपनी विस्तारवादी गतिविधियों को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया. सीमाओं की रक्षा करते हुए, हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए.

महामहीम कोविंद ने कहा कि भारत माता के वे सपूत, राष्ट्र गौरव के लिए ही जिए और उसी के लिए मर मिटे. पूरा देश गलवान घाटी के बलिदानियों को नमन करता है. हर भारतवासी के हृदय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति कृतज्ञता का भाव है. उनके शौर्य ने यह दिखा दिया है कि यद्यपि हमारी आस्था शांति में है, फिर भी यदि कोई अशांति उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों पर गर्व है जो सीमाओं की रक्षा करते हैं, और हमारी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.

यह भी पढ़ें: लाल किले की प्राचीर से हुंकार भरते हुए बोले पीएम मोदी- LoC हो या LAC, जिसने भी आंख उठाई मिला माकूल जवाब

राष्ट्रपति कोविंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हुए भूमि पूजन पर कहा कि केवल 10 दिन पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ है और देशवासियों को गौरव की अनुभूति हुई है. देशवासियों ने लंबे समय तक धैर्य और संयम का परिचय दिया और देश की न्याय व्यवस्था में सदैव आस्था बनाए रखी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित न्यायिक प्रकरण को भी समुचित न्याय-प्रक्रिया के अंतर्गत सुलझाया गया. सभी पक्षों और देशवासियों ने उच्चतम न्यायालय के निर्णय को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया और शांति, अहिंसा, प्रेम एवं सौहार्द के अपने जीवन मूल्यों को विश्व के समक्ष पुनः प्रस्तुत किया. इसके लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.

कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए महामहीम राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र उन सभी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य-कर्मियों का ऋणी है जो कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के योद्धा रहे हैं. इन प्रयासों से हमने वैश्विक महामारी की विकरालता पर नियंत्रण रखने और बहुत बड़ी संख्‍या में लोगों के जीवन की रक्षा करने में सफलता प्राप्त की है. यह पूरे विश्‍व के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण हैं.

कोरोना संकट की वजह से मुश्किल में पड़े लोगों के लिए सरकारी मदद मुहैया कराने को लेकर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि इस महामारी का सबसे कठोर प्रहार, गरीबों और रोजाना आजीविका कमाने वालों पर हुआ है. संकट के इस दौर में, उनको सहारा देने के लिए, वायरस की रोकथाम के प्रयासों के साथ-साथ, अनेक जन-कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि इसी दौरान, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए ‘अम्फान’ चक्रवात ने भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे हमारी चुनौतियां और बढ़ गईं. इस आपदा के दौरान, जान-माल की क्षति को कम करने में आपदा प्रबंधन दलों, केंद्र और राज्यों की एजेंसियों तथा सजग नागरिकों के एकजुट प्रयासों से काफी मदद मिली.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal