छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की वायरल तस्वीरों को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी. बैज ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी इटली जाकर “हनीमून” मना रहे हों और फोटोशूट करवा रहे हों. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में इटली दौरे पर गए थे. इस दौरान उनकी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. मेलोनी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ तस्वीरें साझा की थीं. इतना ही नहीं, दोनों नेताओं की एक रील और “मेलोडी” ट्रेंड भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया था.
इन्हीं तस्वीरों को लेकर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश में फोटोशूट कराने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की तस्वीरें किसी “वेडिंग शूट” जैसी दिखाई दे रही हैं.
बैज
के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. बीजेपी प्रवक्ता Anurag
Agrawal ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हताशा में है और उसके नेता लगातार अनर्गल बयान
दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक
टिप्पणियां कर चुके हैं और कई बार उन्हें माफी मांगनी पड़ी है.
अनुराग अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं, देश के लिए निवेश, रक्षा समझौते और कूटनीतिक उपलब्धियां लेकर आते हैं.
उन्होंने कांग्रेस नेताओं
से सवाल पूछा कि चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी विदेश जाकर क्या करते हैं? साथ ही
उन्होंने भूपेश बघेल और दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कहा कि “आसमान की तरफ मुंह करके
थूकने वाले का चेहरा खुद खराब होता है.”
प्रधानमंत्री
मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार मीम्स
और चर्चाएं होती रही हैं. लेकिन इस बार राजनीतिक बयानबाजी ने इसे नया रंग दे दिया है.
कांग्रेस और भाजपा के बीच यह मुद्दा अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा विषय बन गया
है.











