राजस्थान की 309 निकायों के लिए 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, निकाय चुनाव के लिए आज दोपहर खत्म हुआ नामांकन का दौर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोक विधायक सचिन पायलट ने निकाय चुनाव को लेकर दिया बडा बयान, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा- इस सरकार ने बहुत लंबे समय से टाले हैं चुनाव और जब कोर्ट की लगी फटकार, तब मजबूरी में सरकार को कराने पड़ रहे हैं चुनाव, कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए हैं उत्सुक, क्योंकि जनता बना चुकी है मन कि इन ढाई सालों में सरकार पूरी तरह हो चुकी है विफल, मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार है जो माहौल, जनता का जो है रूझान, वो है भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में, हमारी पार्टी जीतेगी अच्छे बहुमत से
निकाय चुनाव पर बोले पायलट— जनता का रूझान भाजपा के खिलाफ, कांग्रेस के पक्ष में

Sachin Pilot I Nikay Chunav I Nikay Chunav 2026 I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I










