PoliTalks News
बड़ी खबर

सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में भूल गए जनता की चिंता- मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

28 अगस्त 2022
साझा करें:
सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में भूल गए जनता की चिंता- मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश अराजकता के दौर से गुज़र रहा है. यहां न कोई सुनने वाला है, न कोई देखने वाला और न ही कोई जनता की पीड़ा को समझने वाला है. मैडम राजे ने जिस प्रदेश को हम विकास की राह पर लाए थे, न उसे अब कोई तरक़्क़ी की राह पर ले जाने वाला है. जो प्रदेश हमारे समय शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और जल संरक्षण में देशभर में आगे था, वह आज अपराध, महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिक उन्माद में पहले नम्बर पर है. इस दौरान … Read more

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने गहलोत सरकार को जमकर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश अराजकता के दौर से गुज़र रहा है. यहां न कोई सुनने वाला है, न कोई देखने वाला और न ही कोई जनता की पीड़ा को समझने वाला है. मैडम राजे ने जिस प्रदेश को हम विकास की राह पर लाए थे, न उसे अब कोई तरक़्क़ी की राह पर ले जाने वाला है. जो प्रदेश हमारे समय शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और जल संरक्षण में देशभर में आगे था, वह आज अपराध, महिला उत्पीड़न, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिक उन्माद में पहले नम्बर पर है. इस दौरान सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए मैडम राजे ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कुर्सी की चिंता में जनता की चिंता भूल गये.

आपको बता दें कि रविवार को जयपुर में आयोजित हुए अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिरकत की. इस दौरान युवाओं में मैडम राजे को देखने सुनने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. कार्यक्रम में पहुंचे सैंकड़ों युवाओं ने लगातार ‘कहो दिल से वसुन्धरा फिर से’ के जमकर नारे लगाए, यहां तक कि खुद पूर्व सीएम मैडम राजे को नारे लगाने वाले युवाओं को शांत करवाना पड़ा. वहीं इस दौरान मैडम राजे के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में जबरदस्त होड़ मची रही.

अपने सम्बोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देने के लिए विधान सभा में क़ानून बनाया. उसके बाद 2019 में हमारी मोदी जी की केंद्र सरकार ने पिछड़े सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू किया, जिसके लिए हम सब प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं. मैडम राजे ने कहा आगे कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने चित्तौड़गढ़ ज़िले के मातृकुंडिया में भगवान परशुराम का स्मारक बनाया. 550 करोड की लागत से प्रदेश के 125 मंदिरों,110 करोड़ की लागत से 50 देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्मारक बनाये.

यह भी पढ़े: अगर संजय गांधी उस समय के सबसे बड़े चापलूस आजाद को हटा देते तो कोई नाम भी नहीं जानता उनका

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि जो पार्टी अच्छा काम करे उसे दुबारा अवसर मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अगर हमें दुबारा अवसर मिलता तो अधूरे काम पूरे होते और हमारा प्रदेश विकास की दृष्टि से बहुत आगे होता. जबकि आज हमारा प्रदेश पिछड़ रहा है. मैडम राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को विकास में पीछे धकेला, उन्हें अब मौक़ा नही दें.

आपको बता दें कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री काली चरण सराफ, जयपुर सांसद राम चरण बोहरा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा मौजूद रहे. इससे पूर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधि चंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मैडम राजे का स्वागत किया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal