दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी और सौरभ भारद्वाज ने भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा को लेकर कसा तंज, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जिसमें प्रवेश वर्मा हुक्का पीते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसी तस्वीर को लेकर अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, AAP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ऑनलाइन शराब बेच रही हैं, जबकि मंत्री प्रवेश वर्मा कर रहे हैं सूखा नशा, पार्टी ने तंज कसते हुए कहा- बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह का दावा है कि ये पंजाब से नशा ख़त्म करेंगे! ग़ज़ब है! वही आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- कोई टिप्पणी नहीं। मौजूदा मंत्री द्वारा दिवाली पार्टी को हुक्का पार्टी में बदल दिया गया, क्या यह हुक्का पार्टी करदाताओं के पैसे से आयोजित की गई थी? क्या यह सरकारी बंगला है? क्या अमित शाह नशा बंद करने का वादा कर रहे थे?
'दिवाली पार्टी को हुक्का पार्टी बना दिया, मंत्री सूखा नशा कर रहे'- AAP का BJP पर तीखा हमला

Parvesh Verma, Parvesh Verma Viral Photo, Parvesh Verma Hookah, Rekha Gupta, AAP News, BJP News, Delhi News









