नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार पर साधा निशाना, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- नागौर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों के ड्राई होने की खबरें लगातार आ रही हैं सामने, आम जनता को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, फिर भी ईंधन नहीं मिल पा रहा, सरकार बार-बार ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अगर सब कुछ सामान्य है, तो फिर यह संकट क्यों? यह केवल एक असुविधा नहीं, बल्कि किसानों, व्यापारियों और आम जनजीवन पर सीधा असर डालने वाली है गंभीर स्थिति, यह स्थिति सरकार की नाकामी का स्पष्ट उदाहरण है और सरकार को यह समझने की आवश्यकता है कि जमीनी हकीकत से आंख मूंदकर सिर्फ बयानबाजी करने से समस्या हल नहीं होगी, चूंकि किसान अभी खेतों की जुताई कर रहे है ऐसे में ईंधन की कमी से जुड़ी समस्या कई स्थानों पर किसानों के सामने आ रही है,केंद्र सरकार इस समस्या पर संज्ञान लेकर ईंधन सप्लाई चेन को तुरंत सुचारु करें ताकि लोगों को राहत मिल सकें
सांसद बेनीवाल की चेतावनी: ईंधन संकट से थमेगी प्रदेश की रफ्तार, सरकार तुरंत ले संज्ञान

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Nagaur I Breaking News I











