PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

भैराणा धाम पहुंचे सांसद बेनीवाल ने रीको आवंटन पर सरकार को दी बड़ी चेतावनी, किया ये बड़ा ऐलान

11 मई 2026
साझा करें:
भैराणा धाम पहुंचे सांसद बेनीवाल ने रीको आवंटन पर सरकार को दी बड़ी चेतावनी, किया ये बड़ा ऐलान

संतों की जमीन 'रीको' में बदलने पर बिफरे हनुमान बेनीवाल: कहा- हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा सरकार में संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं

Rajasthan: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, जयपुर की मौजमाबाद तहसील के भैराणा धाम में संतों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में नागर सांसद और  आरएलपी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल हुए शामिल,  इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने संतों से आशीर्वाद लेकर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की, वही सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा- जयपुर जिले की मौजमाबाद तहसील में स्थित भैराणा में श्री दादूपालका भैराणा धाम में संत - महापुरुषों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में सम्मिलित हुआ, संत - महापुरुषों का आशीर्वाद लेकर उनसे आंदोलन के बारे में विस्तृत चर्चा की और राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सनातन और हिंदुत्व के संरक्षक होने की बात कहकर वोट लेने वाली भाजपा सरकार के शासन में राज्य सरकार का कोई वरिष्ठ आईएएस अफसर आंदोलन स्थल पर नहीं आया जबकि भीषण गर्मी में संत आंदोलित है, राजस्थान के उप - मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व कुछ भूमाफियाओं की जमीन ,जो इस आवंटित रिको क्षेत्र के नजदीक है उसे लाभ पहुंचाने व रिको के नाम पर उद्योगपतियों के रूप में बैठे कुछ भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए संतो की जमीन को रीको में परिवर्तित कर दिया गया, जबकि प्रदेश भर में रिको क्षेत्रों की स्थिति पर नजर डाले तो यह तथ्य सामने आएगा कि कई जगह सरकार की घोषणाओं के बावजूद रिको विकसित नहीं हुए तो कई स्थानों पर सत्ता के संरक्षण में भूमाफियों ने आवंटित रिको में भी कब्जे कर लिए,  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस आंदोलन में संतो के साथ खड़ी है, आगामी 2 दिनों बाद संतो द्वारा तय तारीख को चर्चा करने के पश्चात बड़ी रैली यहां पर की जाएगी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal