PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'कब तक बिकेंगे पेपर और कब तक हारेगी मेहनत?'- NEET धांधली पर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल

11 मई 2026
साझा करें:
'कब तक बिकेंगे पेपर और कब तक हारेगी मेहनत?'- NEET धांधली पर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल

युवाओं के सपनों की हत्या बर्दाश्त नहीं: नागौर सांसद बेनीवाल ने पेपर माफियाओं के लिए माँगी उम्रकैद की सजा, सरकार को दी चेतावनी

नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद Hanuman Beniwal ने NEET और कृषि विज्ञान व्याख्याता भर्ती समेत लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर जताई गहरी चिंता, बेनीवाल ने कहा कि इन घटनाओं ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ दिया है, सोशल मीडिया पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- NEET तथा कृषि विज्ञान व्याख्याता भर्ती सहित लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के विश्वास को तोड़ दिया है, एक तरफ गरीब किसान और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों के सपनों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, दूसरी तरफ पेपर माफिया और सिस्टम में बैठे भ्रष्ट लोग पैसों के दम पर भविष्य बेच रहे हैं,  पेपर लीक से जुड़ी आज समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें सिर्फ समाचार नहीं हैं, बल्कि उस सड़े हुए तंत्र का आईना हैं जिसने युवाओं की मेहनत को मजाक बना दिया है, सांसद बेनीवाल ने आगे कहा-  यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है सरकारों के तमाम दावों के बावजूद भी देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं ही सुरक्षित नहीं है, पेपर लीक से जुड़े मामलों में हर बार जांच समिति बनाकर, कुछ गिरफ्तारियां दिखाकर और बयान देकर सरकारें अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है लेकिन तंत्र में पर्दे के पीछे बैठे मगरमच्छों तक कोई जांच एजेंसी पहुंचती ही नहीं है, आज राजस्थान सहित देश के युवाओं में मन में एक ही प्रश्न है कि आखिर कब तक पेपर बिकेंगे ? कब तक मेहनत हारती रहेगी और पैसा जीतता रहेगा ?


भैराणा धाम पहुंचे सांसद बेनीवाल ने रीको आवंटन पर सरकार को दी बड़ी चेतावनी, किया ये बड़ा ऐलान

Hanuman Beniwal I Rajasthan I NEET I Paper Leak I 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal