Sachin Pilot Big statement: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया, कल पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल बचाने, सोना न खरीदने, विदेश यात्रा न करने, वर्क फॉर्म होम करने की जनता से की थी अपील, वही इस पर अब सचिन पायलट ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- ये सारी बातें प्रधानमंत्री एक जनसभा में बोल रहे हैं मुझे लगता है कि पूरे संसद के विश्वास में लेना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ कि जो युद्ध चल रहा है, वैश्विक स्थिति में हमारा क्या स्टैंड है, हम कहां खड़े हैं इसका खुलासा करना चाहिए, चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ रहे हैं, आपको आंकड़ों के साथ बताना पड़ेगा कि भारत की स्थिति क्या है, तेल के दाम भी स्थिर हैं फिर ऐसा क्या हुआ? क्या कुछ छिपाने की कोशिश है? एहतियात बरतने के लिए सुझावों की लिस्ट बताई गई है, सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए, चुनाव खत्म होक के तुरंत बाद क्यों बोला गया? सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए
थाइलैंड की शादी से सीधे ACB की कस्टडी तक: संजय बड़ाया की गिरफ्तारी के बाद महेश जोशी की बढ़ी मुश्किलें
'देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं'- Modi की सलाह पर भड़के Rahul Gandhi











