Bengal Politics: बंगाल की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद शुभेन्दु अधिकारी ने की पहली कैबिनेट बैठक, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार के तमाम फैसले पलटे, अधिकारी ने बंगाल में केंद्र की सभी योजनाएं लागू करने का किया है ऐलान, कैबिनेट की बैठक में लिए गए है कई महत्वपूर्ण फैसले, उन्होंने केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना को पूरे राज्य में लागू करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, साथ ही, 45 दिनों के भीतर बीएसएफ को बॉर्डर की बाड़बंदी के लिए जमीन देने के दिए निर्देश, सरकारी नौकरियों में आवेदन के लिए उम्र की सीमा भी 5 साल की बढ़ोतरी की, साथ ही बंगाल में जनगणना शुरू करने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी.
कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़ी फैसले
1.आय़ुष्मान भारत, विश्वकर्मा योजना, बेटी पढ़ाओ, उजाला योजना सहित केंद्र सरकार की सभी योजनाएं आज से ही लागू
2.सरकारी नौकरी हेतु आवेदन की उम्र सीमा 5 वर्ष बढ़ाई गई
3.राजनैतिक हिंसा में मारे गए 321 लोगों के परिवारों का दायित्व उठाएगी पश्चिम बंगाल सरकार
4. बांगलादेश सीमा पर बाड़बन्दी के लिए प्रक्रिया आज से ही शुरू, 45 दिनों में सौंपी जाएगी जमीन
5. केंद्र की ट्रेनिंग में अब जा सकेंगे IAS, IPS
पिछली सरकार में इस पर पाबंदी थी
6. राज्य में लागू हुई भारतीय न्याय संहिता, पिछली सरकार में थी IPC
7. राज्य में पहले से चल रहे सामाजिक प्रकल्प बन्द नहीं किए जाएंगे, चालू रहेगी योजना











