दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली हुई खत्म, महारैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बोला तीखा हमला, राहुल गांधी ने कहा- ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते, वे डर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने देश की आवाज दबाने और उसका गला घोंटने का सबसे बड़ा अपराध किया, वही राहुल ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते, उन्होंने कहा- ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, राहुल गांधी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा- मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो हम कहीं नहीं जाने देंगे, आपने अडाणी को जो देश बेचा है, उसका बदला लेंगे और आपको भागने नहीं देंगे, यह किसी एक पार्टी या नेता का नहीं, बल्कि देश का विरोध प्रदर्शन है और संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है हम नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाने वाले लोग हैं और लोकतंत्र पर हमला किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे
'मोदी कहीं नहीं जा सकते'- राहुल गांधी का PM, शाह और ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला, देखें क्या कहा?

Rahul Gandhi, Narendra Modi, Amit Shah, Gyanesh Kumar, INDIA Alliance, Congress, SIR Protest, Vote Chori, Ramlila Maidan








