पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की रैली के दौरान हुआ जमकर हंगामा, कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से हाजरा मोड़ के बीच निकाली जा रही इस रैली में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुई आपसी झडप, इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- हम सब जानते हैं कि आप सत्ता में कैसे आए, यहां पुलिस हम पर रख रही है नज़र, लेकिन जहां महिलाओं के साथ हो रहे हैं अत्याचार, वहां वो नहीं हैं मौजूद, कालीघाट और मेरे घर से लेकर बालीगंज तक हो रहा है तांडव, क्या बंगाल की जनता चाहती थी यही बदलाव? हमें रैली के लिए कोर्ट से लेनी पड़ती है इजाज़त, हमने कोर्ट की मंज़ूरी के बाद रैली की, फिर भी आपने देखा कि लोगों पर कैसे हुए हमले, जो लोग राम के नाम पर लूटते हैं पैसे, उन्हें आनी चाहिए शर्म, राम का नाम न करें बदनाम, हाई कोर्ट ने हमें रैली की दी थी इजाज़त, मैं इसके लिए पुलिस और प्रशासन को मानती हूं ज़िम्मेदार भाजपा को नहीं, अगर आप चाहते तो रैली हो सकती थी शांतिपूर्ण ढंग से, लेकिन आपने भाजपा कार्यकर्ताओं को करने दी गुंडागर्दी, यहां कानून-व्यवस्था चरमरा गई है पूरी तरह, यहां उत्तर प्रदेश से भी बदतर है हालात, पुलिस ने रैली के लिए हाई कोर्ट की मंज़ूरी का कैसे किया उल्लंघन? यह कोर्ट की है अवमानना, वे लोगों को सुरक्षा देने में रहे हैं नाकाम, वे बस हमारे कार्यकर्ताओं पर करते हैं हमले, मैं भाजपा की करती हूं निंदा
कोलकाता में रैली के दौरान हुई झडप पर बोलीं ममता बनर्जी- क्या जनता यही बदलाव चाहती थी?

Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee I Tmc I Suvendu Adhikari I Bengal Politics I Bengal Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I








