जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर से जुड़ी दुखद खबर, मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी का रविवार को हुआ निधन, दोपहर करीब 12 बजे साइलेंट अटैक आने के बाद उन्हें ले जाया गया दुर्लभजी हॉस्पिटल, जहां उन्होंने ली अंतिम सांस, महंत अंजन कुमार गोस्वामी के निधन की खबर से मंदिर परिवार और श्रद्धालुओं में है शोक की लहर,महंत अंजन कुमार गोस्वामी गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय की परंपरा से जुड़े थे और मंदिर के एकमात्र सेवाधिकारी एवं ट्रस्टी भी थे, मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और ठाकुरजी की सेवा की जिम्मेदारी पीढ़ियों से उनके परिवार के पास रही, उनकी अंतिम यात्रा रविवार शाम 4:30 बजे सुभाष चौक क्षेत्र के पानों के दरीबे स्थित हवेली से रवाना होगी, जो जलमहल के सामने स्थित समाज बाड़ी पहुंचेगी
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी का निधन, भक्तों में शोक की लहर

Govind Dev Ji Temple, Anjan Kumar Goswami, Jaipur News, Mahant Anjan Kumar Goswami, Rajasthan News, Jaipur Temple News, Silent Attack








