Election Results: पश्चिम बंगाल में ममता का किला ढहाने के बाद अन्य राज्यों से भी भारतीय जनता पार्टी के लिए सुखद समाचार आए हैं. हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. फिलहाल वोटों की काउंटिंग जारी है लेकिन पार्टी ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस सहित अन्य विपक्ष आधी सीटों तक भी नहीं पहुंच पाया. पुडुचेरी में एनडीए एक बार भी सरकार बनाने जा रही है. बहुमत के मुकाबले एनडीए गठबंधन ने एक सीट ज्यादा हासिल की, जबकि कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर सिमटता दिख रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को एक तरफा बढ़त मिली है.
असम में जीत की हैट्रिक -
असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज कर रही है. राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है. इस जीत को पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज का परिणाम बताया जा रहा है. कांग्रेस के सीएम फेस के दावेदार गौरव गोगोई अपनी सीट तक बचाने में कामयाब न हो पाए. सांसद गौरव गोगोई को जोरहाट सीट पर बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23 हजार से अधिक वोटों के अंतर से करारी मात दी.
130 सीटों वाली असम विधानसभा में बीजेपी गठबंधन को 97 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 26 सीटों पर सिमटता दिख रहा है. बदरूद्दीन अजमलव की एआईयूडीएफ को दो सीटें मिली है.
यह भी पढ़े: बंगाल में सत्ता का ताज बदला या जनता का मूड? लेकिन असली परिणाम आने अभी बाक़ी !
केरलम में ढहा लेफ्ट का किला -
केरलम में कांग्रेस की लीडरशिप वाली यूडीएफ ने लेफ्ट का किला ढहा दिया. 140 सीटों वाली केरलम विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटे जीतकर इतिहास रचा. एनडीएफ को 35 जबकि एनडीए को तीन सीटे मिली. केरलम का किला ढहने के बाद भारतीय राजनीति के नक्शे से लेफ्ट का एग्जिट हो चुका है.
पुडुचेरी में भी एनडीए सरकार -
पुडुचेरी में एनडीए एक बार फिर सत्ता वापसी में सफल हुआ है. 30 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 18 सीटें मिली है, जिसमें बीजेपी के खाते में 4 सीट आयी है. कांग्रेस गठबंधन को दो सीटों का नुकसान हुआ. पार्टी को 6 सीटें प्राप्त हुई जबकि इतनी ही सीटें अन्य के खाते में आयी.
मिशन फतह 21 राज्यों तक पहुंचा -
अब भगवा लहर की बात की जाए तो यह 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुकी है. यह भाजपा के लिए कामयाबी के नक्शे पर बढ़ते कदम जैसा है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, असम, ओडिसा, पुडुचेरी, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और आंध्र प्रदेश में फिलहाल बीजेपी या फिर उसके नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार है.
Assam I Himanta Biswa sarma I Assam Politics I Keral I Puducherry I Bengal I Gaurav Gogoi I












