PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'कान खोलकर सुन लो..लोकतंत्र का चीरहरण कर रही बीजेपी' नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

27 नवंबर 2026
साझा करें:
'कान खोलकर सुन लो..लोकतंत्र का चीरहरण कर रही बीजेपी' नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला

खैरथल-तिजारा में कांग्रेस की बाड़ेबंदी में देर रात पुलिस पहुंचने का आरोप, निर्वाचित सदस्यों को जबरन उठाने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट..

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों को लेकर सियासी टकराव तेज, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर लगाया जनादेश का अपमान और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप, निर्वाचित सदस्यों को जबरन उठाने का लगाया गंभीर आरोप, खैरथल-तिजारा में कांग्रेस की बाड़ेबंदी में देर रात पुलिस पहुंचने और निर्वाचित सदस्यों को जबरन उठाने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, जूली ने कहा, 'संविधान दिवस पर लोकतंत्र का चीरहरण कर रही बीजेपी सरकार, पंचायती राज चुनावों में जनता के जनादेश से बौखलाई बीजेपी अब विपक्ष के निर्वाचित सदस्यों की चोरी कर पंचायत समितियों में बनाना चाह रही अपना बोर्ड, देर रात कांग्रेस की बाड़ेबंदी में पुलिस का पहुंचना और निर्वाचित सदस्यों को जबरन उठाने का प्रयास करना सत्ता का खुला दुरुपयोग, तानाशाही और खुलेआम गुंडागर्दी, जनता के जनादेश का अपमान और सत्ता व पुलिस का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा, बर्दाश्त', सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की उठाई मांग.



वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal