कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बटवारें को लेकर लगातार जाती है सियासी घमासान, समाजवादी पार्टी से सीटों पर चर्चा के बीच अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसद इमरान मसूद को दी नसीहत, लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान खरगे ने इमरान मसूद का किया जिक्र, कहा- इन्हें अक्सर टीवी पर बोलते हुए सुनता हूं, लेकिन बोलने से ज्यादा काम करने की जरूरत है, इमरान मसूद पार्टी के लिए लड़ते हैं और लड़कर अपनी बात मनवाते हैं, खरगे ने अपने बयान में आगे कहा- हम मिलकर काम करेंगे तो जरूर जीत जाएंगे और जीत हमारी होगी, हम अगर आपस में लड़ते रहेंगे तो किसी को कुछ नहीं मिलने वाला, कांग्रेस पार्टी जिएगी, कांग्रेस पार्टी कभी मरने वाली नहीं, अब ऐसा नेता आया है जो किसी से नहीं डरता है, कोई उसे नहीं डरा सकता, बता दें विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर चल रही है तकरार, इमरान मसूद लगातार सपा के रुख पर उठा रहे हैं सवाल, ऐसे में खरगे की इस नसीहत को पार्टी नेताओं के बीच बयानबाजी पर लगाम लगाने और संगठनात्मक काम पर ध्यान देने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है
मल्लिकार्जुन खरगे का बयान
इमरान मसूद
सपा कांग्रेस गठबंधन
यूपी विधानसभा चुनाव 2027
सपा कांग्रेस सीट बंटवारा
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
अखिलेश यादव कांग्रेस
UP Politics News
Samajwadi Party Congress Alliance
Mallikarjun Kharge, Imran Masood, Congress, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, UP Election 2027, SP Congress Alliance, Uttar Pradesh Politics










