राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों से कांग्रेस नेताओं में उत्साह, वहीं भाजपा सरकार और संगठन में बदलाव की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा, आज जयपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बडा बयान, पत्रकारों के सवाल- नतीजे आने के बाद आपकी पार्टी कह रही है कि राजस्थान में पर्ची बदलेगी? इस पर जवाब देते हुए गहलोत ने कहा- ये काम है खुद बीजेपी का, हम तो यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित अन्य जगह जो चेहरे लाए हैं वो सब लाए हैं एक पर्ची से, उनका क्या है ठोस बैकग्राउंड, अनुभव, इमेज, क्या है उनका औरा, पता नहीं क्या सोच करके उन्होंने एक नई अप्रोच की है पैदा, उसका रिएक्शन है पूरे मुल्क के लोगों के अंदर कहीं न कहीं, जैसे चल रही है सरकार, बीत रहा है समय, बढ़ता ही जा रहा है आक्रोश, बिहार में तो अभी 4 महीने पहले अभी सीएम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम बने हो गए हैं करीब 3 साल, एक नई खेप ऐसी आ रही है पूरे मुल्क में, जिसके कारण जो दुर्गति बीजेपी की हुई है राजस्थान में, वो स्थिति बनेगी पूरे देश में, अगले विधानसभा चुनाव 2028 में राजस्थान में हम जीतेंगे भारी बहुमत से, अन्य राज्य जीतेगी कांग्रेस और 29 में एनडीए गवर्नमेंट का होगा सफाया और यूपीए गवर्नमेंट भारी बहुमत से होगी कामयाब, ये संकेत दे रही है जनता, ये हम नहीं दे रहे, हमारा कहना है अलग बात, हम तो कह सकते हैं कुछ भी, पर जो परिणाम आ रहे हैं उनसे लगता है कि इस बार इंडिया गठबंधन मजबूती से राहुल गांधी की लीडरशिप में उतरेगा मैदान में, खड़गे साहब के अनुभव आएँगे काम और भारी बहुमत से यूपीए की बनेगी सरकार
Ashok Gehlot I Ashok Gehlot News I Rajasthan News I Parchi CM Politics I Modi Amit Shah I BJP CM Selection I Rajasthan Congress I BJP News I Rajasthan Politics I Gehlot Statement I 2028 Rajasthan Election I 2029 Lok Sabha Election I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I
राजस्थान में पर्ची बदलेगी या नहीं? जयपुर लौटते ही गहलोत का बडा बयान, देखिए क्या कहा?

अशोक गहलोत का BJP पर तंज, बोले- मोदी-शाह पर्ची से लाए CM, 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की होगी भारी बहुमत से जीत









