2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश बीजेपी को लगा बड़ा झटका, बिजनौर की नहटौर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द, हाईकोर्ट ने 2022 के विधानसभा चुनाव में ओम कुमार के निर्वाचन को घोषित किया अमान्य, चुनाव में ओम कुमार ने आरएलडी प्रत्याशी मुंशी राम को हराया था महज 258 वोटों के अंतर से, चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए मुंशी राम ने अदालत में दाखिल की थी याचिका, जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला, हालांकि, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए हाईकोर्ट ने ओम कुमार को दिया है 15 दिन का समय, उन्होंने आरोप लगाया था कि ओम कुमार ने चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में अपनी आय से जुड़ी जानकारी छिपाई थी, जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने चुनाव याचिका पर फैसला सुनाते हुए ओम कुमार का निर्वाचन किया रद्द
BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज विधायक की सदस्यता हुई रद्द, कोर्ट का बड़ा फैसला

Om Kumar, BJP MLA, BJP Uttar Pradesh, Nahataur Assembly, Bijnor News, Allahabad High Court, Munshi Ram, UP Politics, UP News









